{"_id":"585ebf274f1c1b2e4ee3bbe2","slug":"deth-of-a-girl-at-the-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन से मिलने जा रही युवती की रास्ते में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन से मिलने जा रही युवती की रास्ते में मौत
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 25 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे युवती के परिवारीजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार की शाम को यमुनापार थाना क्षेत्र में गांव गोधरपुर के पास एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस का कहना है कि युवती की मौत हार्टअटैक से हुई है। एटा जनपद के थाना अवागढ़ के गांव बधा निवासी बनी सिंह की बेटी रूपा (25) छटीकरा में एक प्राइवेट संस्थान में नौकरी करती थी।
रूपा की बहन नेमा यमुनापार थाना क्षेत्र के गांव गोधरपुर में रहती है। रूपा अपनी बहन के घर अक्सर जाया करती थी। शनिवार की शाम को करीब सात बजे रूपा का शव गांव गोधरपुर के करीब रास्ते में मिला। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इत्तला पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी।
रूपा के जीजा भानू सिंह भी मौके पर पहुंच गए थे। ग्रामीण भी बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए थे। पुलिस का कहना है कि उसके शव पर कहीं कोई चोट का निशान नहीं है। पास में दो बैग पड़े मिले थे। थानाध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा का कहना है कि प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि युवती की मौत हार्टअटैक से हुई है। परिवार वालों से जो बताया गया है उसके मुताबिक वह बीमार रहा करती थी।