फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   death of a army officer in mathura

लेफ्टीनेंट कर्नल की मौत के साथ कई राज दफन

Sun, 23 Oct 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 23 Oct 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
death of a army officer in mathura
डेमो - फोटो : demo pic
मिलिट्री अस्पताल में तैनात लेफ्टीनेंट कर्नल टीवी जाधव की मौत के साथ ही कई राज दफन हो गए। हालांकि पुलिस वाले जांच की बात कर रहे हैं। परिवार वाले रात में ही शव लेकर घर चले गए थे।
विज्ञापन

लेफ्टीनेंट कर्नल टीवी जाधव मिलिट्री अस्पताल में तैनात थे।

उनके साथ ही महिला लेफ्टीनेंट कर्नल महिमा भी तैनात थीं। दोनों सेना की आवासीय कालोनी में ही रहते थे। जो घटनाक्रम पुलिस को बताया गया है उसके मुताबिक घटना शुक्रवार दोपहर की है। महिला लेफ्टीनेंट कर्नल ने पुलिस को जो बयान दिया है उसके मुताबिक लेफ्टीनेंट कर्नल टीवी जाधव उसे घूमने को कहकर अपने साथ ले गए थे। पहले तो उसने इंकार किया लेकिन जब वह बार-बार कहने लगे तो साथ चली गई। 
विज्ञापन


यहां गोकुल बैराज के पास राधाराम कालोनी में पहुंचकर टीवी जाधव अचानक महिला पर हमलावर हो गए। गला दबाने लगे। बाद में खुद को इंजेक्शन लगा लिया जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस जो बता रही है उसके मुताबिक मामला इकतरफा प्यार का था। टीवी जाधव महिला पर लगातार दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर पहले भी विवाद हुआ है। लेकिन कई ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब अब पुलिस को नहीं मिल पाएंगे। टीवी जाधव की मौत के साथ ही सारे राज दफन हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि परिवार वाले रात को ही शव लेकर चले गए हैं। उन्होंने जो पुलिस को लिखकर दिया है उसमें कहा है कि मामले की गहराई से जांच कर ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed