फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   deadbody of a man find hanging on tree

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Tue, 28 Feb 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 28 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
deadbody of a man find hanging on tree
डेडबाडी
गांव जाव निवासी युवक का शव सोमवार को खेत पर लगे पेड़ की डाल से लटका मिला। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने शव को उतारकर अंतिम संस्कार कर दिया। बताया गया है कि युवक सेना में भर्ती के लिए प्रयासरत था। कई बार में भी पास न होने पर उसने कदम उठाया है। 
विज्ञापन


ग्राम प्रधान राजेश कुमार ने बताया कि जाव निवासी बिज्जो शास्त्री के पुत्र धर्मवीर (20) ने दो वर्षों से सेना भर्ती की तैयारी कर रहे थे। छह बार परीक्षा में बैठे लेकिन उत्तीर्ण नहीं हो सके। उनकी लगन देख परिवारीजन और दोस्त हौसला बढ़ाते रहते थे। बीते दिनों मथुरा में धर्मवीर ने थल सेना की परीक्षा में सातवीं बार भाग लिया। वहां भी उत्तीर्ण नहीं हो पाया। बताया गया है तभी से धर्मवीर मायूस रहने लगे।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह अपने खेतों की ओर चले गए। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने देखा कि खेत में लगे एक पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी से धर्मवीर का शव लटका है। इसकी सूचना परिवारीजनों को दी गई। इसके बाद शव को फंदे से उतारकर अंतिम संस्कार कर दिया। थाना के कोसीकलां के इंस्पेक्टर का कहना है कि उन्हें ऐसे मामले की जानकारी नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed