{"_id":"6bf26507ab64a1d866d3f539a055b24a","slug":"dacoity-in-mathura-from-ex-minister-s-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री के आवास से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व मंत्री के आवास से लाखों की चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Wed, 12 Aug 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री और मांट विधायक पं. श्यामसुंदर शर्मा के आवास से मंगलवार रात चोर लाखों का सामान ले गए। पूर्व मंत्री के घर में हुई चोरी पर एसएसपी समेत आलाधिकारी, फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए और छानबीन की।
कोतवाली क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के नजदीक ही प्रदेश के पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री और वर्तमान में मांट विधायक पं. श्यामसुंदर शर्मा का आवास है। रात को प्रतिदिन की भांति विधायक परिवार अपने-अपने कमरों में सोया हुआ था। सुबह जब वे उठे और कमरा खोलना चाहा तो वह नहीं खुला। इस पर मोबाइल से अन्य कमरों में मौजूद परिवारीजनों से वात की तो पता चला कि सभी अपने कमरों में बंद थे। इसके बाद किसी तरह बाहर से कमरे खुलवाए गए। जब सभी बाहर आए तो देखा उनके गेस्ट रूम में सारा सामान बिखरा पड़ा है और चोर कीमती सामान ले गए। इसमें जनता द्वारा विधायक को उपहार स्वरूप दिए चांदी के मुकुट, गदा, चांदी के डिनर सेट आदि कीमती बर्तन, 50 हजार रुपये शामिल हैं।
पूर्व मंत्री के आवास पर चोरी की खबर फैलते ही एसएसपी डॉ. राकेश सिंह, एसपी सिटी शैलेष पांडेय, सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी फोर्स सहित घटनास्थल पर पहुंच गए। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंच गई। संभावना जताई जा रही है कि चोर विधायक आवास के पीछे की ओर से सीढ़ियों के रास्ते घर में घुसे थे और उसी रास्ते चले गए। कोतवाली में विधायक पुत्र ललित शर्मा की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए सर्विलांस टीम, फोरेंसिक और स्वाट टीम लगाई गई हैं। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
चोरों ने खोली सुरक्षा व्यवस्था की पोल
विधायक आवास चौकी बागबहादुर से करीब दो सौ मीटर ही दूरी पर है। जबकि पास में ही भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा स्थित है। इसके चलते रात में पुलिस पिकेट भी यहां रहती है। विधायक आवास के बराबर में सपा महानगर अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल का हास्पिटल और निजी आवास भी है। इसके चलते यहां भी पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए तैनात रहते हैं। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी रात में किसी कार्य से बाहर चले गए थे।