{"_id":"5740740e4f1c1b8b20ac72cd","slug":"criminal-died-beaten-by-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"पब्लिक एनकाउंटर में गोतस्कर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पब्लिक एनकाउंटर में गोतस्कर की मौत
अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 21 May 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
fight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसाना के गाजीपुर संकेत गांव से 10 गायों को चोरी कर ले जा रहे गोतस्करों और ग्रामीणों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। बदमाशों ने ग्रामीणों पर फायरिंग की तो ग्रामीणों ने भी पथराव और फायरिंग करते हुए इन्हें घेर लिया। मुठभेड़ में एक बदमाश की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल बदमाश को उसके साथी लेकर फरार हो गए हैं।
तीन गायों को भी इनके कब्जे से मुक्त करा लिया गया। घटनाक्रम शुक्रवार देर रात करीब दो बजे का है। बदमाशों की संख्या आठ बताई जा रही है। बताया गया कि बदमाशों ने बरसाना के गांव गाजीपुर और संकेत से दस गायों को चोरी किया और जंगल में पगडंडी से होकर मेवात के इलाके की ओर चल दिए।
गायों के रंभाने पर ग्रामीण पहुंच गए और गोतस्करों को ललकारा। गोतस्करों ने ग्रामीणों को असलहे दिखाकर धमकाया लेकिन ग्रामीण पीछे नहीं हटे। खुद को घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। गांव वालों ने पथराव किया। फायरिंग भी की गई। इससे बदमाश पीछे हटने लगे।
विज्ञापन
बताया गया कि इसी बीच ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़ लिया। उसे पीट-पीटकर मार डाला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उसके गोली भी लगी थी। जबकि पथराव में घायल दूसरे बदमाश को उसके साथी लेकर भाग गए। ग्रामीणों ने तीन गायों को भी उनसे छुड़ा लिया, हालांकि अन्य गाय बदमाश ले गए।
सूचना पर बरसाना पुलिस गांव गाजीपुर पहुंच गई और मारे गए बदमाश के शव को ले आई। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। मारे गए बदमाश की पहचान शाहबुद्दीन (22) निवासी गांव लेबड़ा थाना कामा डीग, भरतपुर के रूप में हुई।