फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   conflict in lalpur

चुनावी रंजिश में लालपुर में संघर्ष

Sun, 11 Oct 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 11 Oct 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
conflict  in lalpur
गांव लालपुर में नौ अक्तूबर को फर्जी मतदान के आरोप-प्रत्यारोप में हुए झगड़े ने रविवार को तूल पकड़ लिया। प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष के बीच लाठी-डंडे चले और फायरिंग की र्गई। झगडे़ में एक किशोर को गोली लगी है। उसे और मारपीट में छह अन्य घायलों को मथुरा रेफर किया गया है। पूर्व प्रधान पक्ष की ओर से मामले में सात को नामजद किया गया है।
विज्ञापन


पहले चरण के मतदान के दौरान गांव लालपुर के प्रधान धर्मवीर सिंह और पूर्व प्रधान धर्म सिंह पक्ष के बीच फर्जी मतदान को लेकर विवाद हुआ था। तब मौके पर पुलिस बल होने के कारण मामला शांत हो गया। रविवार को मामले ने फिर तूल पकड़ लिया। सुबह करीब साढ़े सात बजे दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। पहले लाठी-डंडे चले, बाद में दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार करीब छह राउंड फायरिंग हुई। घटनाक्रम से गांव में दहशत फैल गई। करीब एक घंटे तक गांव में बवाल होता रहा। सूचना पर नौ बजे के करीब पुलिस पहुंची तो हालात काबू में आए। झगड़े के दौरान कृष्ण (15) पुत्र नेपाल को गोली लगी है। वहीं मारपीट में दोनों पक्ष से अमीचंद (57), राजकुमार (40), वीर सिंह (42), उधम सिंह और योगेंद्र घायल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्ष घायलों को लेकर थाने पहुंचे। जहां से उन्हें चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया। यहां से सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घायल किशोर को पुलिस ने हास्पिटल पहुंचाया। घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है। एसओ सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि चुनावी रंजिश में झगड़ा हुआ है। पूर्व प्रधान पक्ष के भगत सिंह पुत्र अमीचंद की तहरीर पर मामले में सात लोगों को नामजद किया गया है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed