फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   CMO has been found guilty in NRHM fraud

नेत्र परीक्षक भर्ती मामले में सीएमओ दोषी

Wed, 01 Apr 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 01 Apr 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
CMO has been found guilty in NRHM fraud
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य गारंटी योजना के तहत दो पद पर तीन नेत्र सहायक परीक्षकों की भर्ती मामले में मिशन निदेशक ने सीएमओ और सीएमओ कार्यालय को दोषी माना है। मामले के खुलासे के बाद हटाए गए नेत्र परीक्षक सुरेंद्र कुमार की दोबारा नियुक्ति करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन केे तहत संचालित बाल स्वास्थ्य गारंटी योजना में प्रत्येक ब्लाक के सीएचसी, पीएचसी पर वर्ष 2012 में चिकित्सकों की टीम के लिए भर्ती हुई थी। इसमें बलदेव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो नेत्र परीक्षकों के स्थान पर तीन की भर्ती हो गई। मामले का खुलासा 13 जून 2014 को हुआ तो अफसरों ने गड़बड़ी को छुपाने के लिए जांच कमेटी गठित कर दी।
विज्ञापन


इधर शासन से शिकायत के बाद एडी स्तर पर भी जांच शुरू हो गई। हड़बड़ाहट में सीएमओ ने नेत्र परीक्षक सुरेंद्र कुमार को हटा दिया। इस पर सुरेंद्र कुमार ने मिशन निदेशक से शिकायत की और उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। मामले में मिशन निदेशक ने अपनी रिपोर्ट में सीएमओ और उनके कार्यालय को दोषी माना है। उन्होंने जिला स्वास्थ्य समिति को निर्देशित किया है कि नेत्र परीक्षक सुरेंद्र कुमार को दोबरा नियुक्ति पत्र जारी किया जाए।    
विज्ञापन
विज्ञापन


मिशन निदेशक के आदेश के अनुपालन में पत्रावली का अवलोकन करने के बाद नेत्र परीक्षक को दोबारा ज्वाइनिंग कराने के लिए बोला गया है। दो पदों के सापेक्ष तीन ज्वाइनिंग लेटर जारी करने वाले मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

राजेश कुमार
डीएम, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed