फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   car loot in mathura

किराए पर लाई बोलेरो लूटी

Sat, 25 Jul 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Sat, 25 Jul 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
car loot in mathura
भरतपुर, राजस्थान के कामां से भाड़े पर लाई गई बोलेरो को बाइक सवार बदमाशों ने रास्ते में लूट लिया। बदमाश चालक को छाता कोतवाली क्षेत्र में छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


कामां निवासी अकरम अपनी बोलेरो जीप भाड़े पर चलाता है। शनिवार शाम को छह बजे अकरम के पास एक महिला और दो युवक पहुंचे। उन्होंने कामां तहसील के गांव खोह और बसोपा के लिए 1000 रुपये में भाड़े पर गाड़ी तय की। गांव बसोपा के निकट करीब सात बजे तीन बाइक पर आए सात युवकों ने गाड़ी को हथियारों के बल पर रुकवा लिया और अकरम को बांधकर बोलेरो में डाल दिया।
विज्ञापन


महिला और युवकों को बदमाशों ने बाइक से भेज दिया और खुद लुटेरे गाड़ी में सवार हो गए। लुटेरे गाड़ी को छाता से शेरगढ़ होते हुए नौहझील की ओर लेकर भाग गए। अकरम को छाता-शेरगढ़ मार्ग पर जंगल में फेंक दिया। रात में नौ बजे अकरम छाता कोतवाली पहुंचा और पुलिस को घटनाक्रम बताया। छाता पुलिस ने घटना से कामां पुलिस को अवगत कराया और नौहझील पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed