{"_id":"586155c34f1c1b2941eebe0a","slug":"bussinessman-of-gujrat-and-mumbai-looted-in-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात, मुंबई के व्यापारियों को वृंदावन बुलाकर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुजरात, मुंबई के व्यापारियों को वृंदावन बुलाकर लूटा
अमर उजाला वृंदावन
Updated Mon, 26 Dec 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांडित्य कार्य करने वाले एक व्यक्ति ने गुजरात और मुंबई के व्यापारियों से सोने की चेन, अंगूठी, नकदी और मोबाइल लूट लिए। व्यापारियों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बताए अनुसार गुजरात के जामनगर के गांव खमरिया निवासी देसूर भाई पुत्र रनमलभाई के घर वृंदावन के पांडित्य कार्य करने वाले रामलाल शास्त्री तीन वर्षों सेे अक्सर जाते और कई-कई दिन रहते। पिछले दिनों रामलाल शास्त्री ने देसूर भाई से वृंदावन मंदिरों के दर्शन करने के लिए आमंत्रण दिया। रविवार को देसूर भाई अपने मुंबई निवासी व्यापारी मित्र दिनेश के साथ दिल्ली से देर शाम छटीकरा पहुंचे।
यहां रामलाल अपने चालक के साथ कार लेकर उनका इंतजार कर रहा था। आरोप है कि रामलाल शास्त्री दोनों व्यापारियों को वैष्णो देवी मंदिर के सामने जंगलों में ले गया।
विज्ञापन
यहां रामलाल शास्त्री और चालक ने तमंचे का भय दिखाकर दोनों व्यापारियों से 75000 रुपये, सोने की चेन, दो अंगूठी, चार मोबाइल, कपड़ों का बैग लूट लिया। व्यापारियों को वापस जाने के लिए 6000 रुपये दे दिए। व्यापारियों ने कोतवाली में रामलाल शास्त्री और चालक के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कराया है।