फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Burning the body with acid by killing the woman

महिला की हत्या कर शव तेजाब से जलाया

Fri, 19 May 2017 11:35 PM IST
मथुरा
मथुरा Updated Fri, 19 May 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Burning the body with acid by killing the woman
Demo pic - फोटो : demo
बार्डर पर गहचौली गांव के जंगल में एक महिला (32 वर्ष) का अर्द्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की हत्या हुई है। हत्यारों ने पहचान मिटाने के लिए उसके शव को तेजाब से जलाया दिया है। महिला कौन है और कहां की रहने वाली है, फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। उधर, बलदेव और सादाबाद पुलिस के सीमा विवाद में उलझने से शव काफी देर
विज्ञापन


तक जंगल में ही पड़ा रहा। काफी देर बाद सादाबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई। गौरतलब है कि गुरुवार को हाईवे किनारे फरह में भी खेतों में एक अनजान महिला का अर्द्धनग्न शव मिला था। पुलिस अब तक इस महिला की भी शिनाख्त नहीं कर पाई है।  बलदेव और सादाबाद क्षेत्र के बार्डर पर गहचौली गांव के जंगल के एक खेत में
विज्ञापन


महिला का शव लोगों ने देखा था। शव अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ा था। चेहरा तेजाब से जला हुआ है। शरीर के कई दूसरे हिस्सों पर भी तेजाब फेंका गया था। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। लेकिन घटनास्थल को लेकर बलदेव और सादाबाद पुलिस में काफी देर तक ठनी रही। दोनों ही इसे एक दूसरे के क्षेत्र की घटना बताते रहे। इसी बीच कंट्रोल रूम को सूचना दी
विज्ञापन
विज्ञापन


गई। बाद में सादाबाद पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई। शव की पहचान नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को यहां फेंका गया है। पहचान मिटाने के लिए शव पर तेजाब डाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed