फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BSc student hanged in closed house

बीएससी के छात्र ने बंद पड़े घर में फांसी लगाई

Tue, 23 May 2017 11:56 PM IST
मुथुरा
मुथुरा Updated Tue, 23 May 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
BSc student hanged in closed house
suicide - फोटो : demo
बीएससी तृतीय वर्ष के एक छात्र ने अपने ही घर के बंद पड़े हिस्से में फांसी लगाकर जान दे दी। वह 19 मई को घर से निकला था। आसपास जब दुर्गंध आई तो लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है।  कोतवाली सुरीर के गांव तेहरा में मंगलवार
विज्ञापन


की दोपहर ब्रजमोहन के रिहायशी घर से सटे बंद पड़े घर के हिस्से से तेज दुर्गंध आने पर भीड़ जुटी गई। लोगों ने ब्रजमोहन को भी बताया। कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस ने जब बंद पड़े हिस्से की दूसरी मंजिल पर बने कमरे को चेक किया तो वहां एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। इस युवक की पहचान ब्रजमोहन ने अपने इकलौते बेटे अजित (23)
विज्ञापन


के रूप की तो कोहराम मच गया। परिवार वालों ने बताया कि अजित अक्सर कई दिनों के लिए घर से दोस्त या रिश्तेदारी में चला जाता था। 19 मई को भी घर से निकला और वापस नहीं आया। घर वालों ने सोचा कि हमेशा की तरह कहीं किसी दोस्त या रिश्तेदारी में गया होगा। कोतवाली प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि शव चार दिन पुराना लग रहा है। पेशे से खेती करने वाले ब्रजमोहन ने बताया कि जिस घर में शव लटका मिला है उसे केवल स्टोर के रूप में उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed