{"_id":"59247ee84f1c1bfe3d535e83","slug":"bsc-student-hanged-in-closed-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी के छात्र ने बंद पड़े घर में फांसी लगाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएससी के छात्र ने बंद पड़े घर में फांसी लगाई
मुथुरा
Updated Tue, 23 May 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
suicide
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएससी तृतीय वर्ष के एक छात्र ने अपने ही घर के बंद पड़े हिस्से में फांसी लगाकर जान दे दी। वह 19 मई को घर से निकला था। आसपास जब दुर्गंध आई तो लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। कोतवाली सुरीर के गांव तेहरा में मंगलवार
की दोपहर ब्रजमोहन के रिहायशी घर से सटे बंद पड़े घर के हिस्से से तेज दुर्गंध आने पर भीड़ जुटी गई। लोगों ने ब्रजमोहन को भी बताया। कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस ने जब बंद पड़े हिस्से की दूसरी मंजिल पर बने कमरे को चेक किया तो वहां एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। इस युवक की पहचान ब्रजमोहन ने अपने इकलौते बेटे अजित (23)
के रूप की तो कोहराम मच गया। परिवार वालों ने बताया कि अजित अक्सर कई दिनों के लिए घर से दोस्त या रिश्तेदारी में चला जाता था। 19 मई को भी घर से निकला और वापस नहीं आया। घर वालों ने सोचा कि हमेशा की तरह कहीं किसी दोस्त या रिश्तेदारी में गया होगा। कोतवाली प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि शव चार दिन पुराना लग रहा है। पेशे से खेती करने वाले ब्रजमोहन ने बताया कि जिस घर में शव लटका मिला है उसे केवल स्टोर के रूप में उपयोग किया जा रहा है।