{"_id":"58c842ff4f1c1b6a2d32a7a7","slug":"brother-murdered-after-saving-his-sister","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन से अभद्रता के विरोध पर भाई की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन से अभद्रता के विरोध पर भाई की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 15 Mar 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के ध्रुवघाट इलाके में मंगलवार को किशोर की हत्या से सनसनी फैल गई। बताया गया है कि दो युवक ने युवती से अभद्रता का विरोध करने पर उसके भाई और पिता पर दिनदहाड़े गोलियां बरसाईं। इसमें भाई की मौके पर मौत हो गई और पिता घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया। दूसरा फरार है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बताया गया है कि वारदात करने वाले पड़ोसी ही हैं।
कोतवाली क्षेत्र स्थित ध्रुवघाट के प्यारे के बगीचा इलाके में करीब एक सप्ताह पहले पड़ोसी युवक ने युवती से अभद्रता कर दी थी। इसकी शिकायत चौकी बंगालीघाट पर की गई। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। आरोप है कि इसके बाद भी युवक बाज नहीं आया। युवती से अभद्रता का विरोध उसके पिता महेश और 15 वर्षीय भाई गौरव ने किया तो मंगलवार को दो युवकों ने पिता-पुत्र पर हमला बोल दिया। मंगलवार को प्यारे का बगीचा में दोनों युवकों ने पिता-पुत्र पर पांच राउंड फायर किए।
खून से लथपथ पिता-पुत्र जब जमीन पर गिर पड़े तब हमलावर भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी सुरेंद्रपाल सिंह ने गंभीर घायल महेश को अस्पताल भेजा। किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौके पर एसएसपी मोहित गुप्ता, एसपी सिटी अशोक कुमार सिंह और सीओ सिटी जगदीश सिंह पहुंचे। गौरव की मां नीलम देवी की तहरीर पर आरोपी राजू और धर्मेंद्र उर्फ लालू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने राजू को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस कार्रवाई करती तो बच जाता बेटा
अभद्रता के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय समझौता कराकर छोड़ दिया और नतीजा एक परिवार को अपना बेटा खोना पड़ा। मंगलवार को घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना था कि एक सप्ताह पहले की गई शिकायत को पुलिस अगर गंभीरता से लेती तो गौरव की जान बच सकती थी।
एसएसपी को सुनाई आपबीती
वारदात स्थल पर पहुंचे पुलिस के आला अफसरों को मृतक के छोटे भाई भोला ने आपबीती सुनाई। भोला ने बताया कि सोमवार को उनके मामा घर आए हुए थे। तब भी हमलावर हथियार लहरा रहे थे। मामा उठकर उन्हें रोकने जा रहे थे लेकिन पिता ने ऐसा करने से मना कर दिया। मंगलवार को हमलावर उन्हें भी मार देते पर पड़ोस के लोग आने पर उनकी जान बच सकी।
मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
- अशोक कुमार सिंह
एसपी सिटी