{"_id":"04016839430c6a95d16bb3311e749623","slug":"bag-theft-of-mla-s-daughter-in-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक की पुत्री की ट्रेन में बैग चोरी, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक की पुत्री की ट्रेन में बैग चोरी, हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 23 Jan 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
महाकौशल एक्सप्रेस में झांसी के पास बलदेव विधानसभा क्षेत्र से रालोद विधायक पूरन प्रकाश की बेटी भावना प्रकाश का बैग चोरी हो गया।
बैग में तीन मोबाइल, नगदी समेत सोने के जेवरात रखे हुए थे। चोरी की रिपोर्ट आगरा जीआरपी में दर्ज कराई गई। ट्रेन में चोरी के विरोध में विधायक ने समर्थकों के साथ जंक्शन रेलवे स्टेशन मथुरा पर हंगामा किया।
भावना प्रकाश अपने छोटे भाई की शादी में शामिल होने के लिए महाकौशल एक्सप्रेस से मथुरा आ रही थी और जबलपुर से अपने दो बच्चों के साथ महाकौशल एक्सप्रेस में सवार हुई थी। एसी द्वितीय में 45-46 नंबर सीट इन्हें आरक्षित थी।
भावना प्रकाश ने बताया कि शनिवार सुबह पांच बजे झांसी में उनकी आंख खुली तो उनके सिर के नीचे रखा हैंडबैग गायब था। शोर मचाने के बाद भी उनके पास कोच कंडक्टर, अटेंडेंट या पुलिस को कोई जवान नहीं आया।
विज्ञापन
बाद में पहुंचे कोच कंडक्टर ने कहा कि ऐसी घटनाएं तो रेल में रोज होती हैं। आगरा में उतरकर रिपोर्ट दर्ज करा देना। चोरी हुए बैग में बैग में दो एप्पल मोबाइल, एक सैमसंग नोट-2, तीन सोने की चेन, दो अंगूठी, दो जोड़ी कुंडल थे।
भावना ने अपने पिता को इससे अवगत कराया और आगरा जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराई। सूचना पाकर विधायक पूरन प्रकाश भी अपने समर्थकों के साथ स्टेशन पहुंच गए।
ट्रेन के दोपहर 12.12 बजे जंक्शन प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचने के साथ ही विधायक और उनके समर्थकों ने चोरी के विरोध में रेल मंत्री मुर्दाबाद, प्रधानमंत्री मुर्दाबाद, जीआरपी, आरपीएफ मुर्दाबाद के नारे लगाए और ट्रेन रोकने की चेतावनी दी।
आरपीएफ कमांडेंट अभयप्रताप सिंह और जीआरपी प्रभारी पंकज लवानिया के समझाने के बाद ट्रेन रोकने का इरादा बदल दिया। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक पंकज लवानिया ने बताया कि बैग झांसी के नजदीक चोरी हुआ है।
रिपोर्ट आगरा जीआरपी में दर्ज कराई गई है। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, कोतवाली प्रभारी सीबी सिंह राठौड़ भी मय फोर्स के साथ स्टेशन पर मौजूद रहे।