{"_id":"58b5bda94f1c1b05748308cf","slug":"attack-on-police-in-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी को रोका तो कर दी पुलिसकर्मियों से मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ी को रोका तो कर दी पुलिसकर्मियों से मारपीट
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 28 Feb 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा से आए श्रद्धालुओं और पुलिसकर्मियों के मध्य मंगलवार को जाम के बीच से गाड़ी निकालने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। एक पुलिसकर्मी को चोट भी आई। चार हमलावरों को पुलिस ने क्षेत्रवासियों के सहयोग से पकड़ लिया। देर शाम चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
मंगलवार की दोपहर नोएडा निवासी राजेश सेठ, कुश, दीपक और सुशील यमुना एक्सप्रेसवे से परिक्रमा मार्ग होते हुए ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। अटल्ला चुंगी पर तैनात कोतवाली के एसएसआई नरेंद्र सिंह वहां लगे जाम को खुलवाने का प्रयास कर रहे थे।
गाड़ी जल्दी निकालने को लेकर नोएडा के श्रद्धालुओं का पुलिसकर्मियों से विवाद हुआ। आरोप है कि श्रद्धालुओं ने गाड़ी से उतरकर पुलिसकर्मियाें से मारपीट शुरू कर दी। पुलिस के जीप चालक हरभजन सिंह भदौरिया के हाथ में चोट लग गई।
विज्ञापन
क्षेत्रवासियाें के सहयोग से पुलिस ने चारों श्रद्धालुओं को हिरासत में ले लिया। मामले में पुलिस ने गालीगलौज करते हुए सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने की रिपोर्ट दर्ज की है।