फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   attack on cantonment area team in mathura

अवैध निर्माण गिराने गई छावनी परिषद की टीम पर हमला

Sat, 23 Apr 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 23 Apr 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
attack on cantonment area team in mathura
अवैध निर्माण गिराने गई छावनी परिषद की टीम पर हमला - फोटो : अमर उजाला
छावनी परिषद की सिविल एरिया कालोनी राजाराम पट्टी और हनुमान नगर में तीन एकड़ जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को तोड़ने गई छावनी परिषद की टीम पर सौ से अधिक लोगों ने पथराव कर दिया। हमलावरों ने छावनी परिषद की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। पथराव में चार लोग घायल हो गए। इसके बाद एक-दो निर्माण गिराए बिना ही टीम को लौटना पड़ा। 
विज्ञापन


धौलीप्याऊ के पीछे हनुमान नगर और राजाराम पट्टी के बीच तीन एकड़ से अधिक जमीन पर पोखर है। धौलीप्याऊ, सदर और हनुमान नगर के कुछ लोग उस जमीन पर अपना स्वामित्व और कोर्ट का अपने पक्ष में फैसला बताकर जमीन बेच रहे हैं। वहां 70 से 80 और 50 से 70 वर्गगज में मकानों के लिए प्लाटिंग की जा रही हैं।
विज्ञापन


बिना नक्शा पास कराए निर्माण कार्य चल रहा है। इस पर छावनी परिषद के इंजीनियर मुनीश कुमार 100 से अधिक कर्मचारियों को लेकर सुबह 9:30 बजे राजाराम पट्टी में राजू ठेकेदार, सुखवीर सिंह मान सिंह यादव आदि के अवैध निर्माण को ध्वस्त करने गए थे। टीम जेसीबी लेकर राजाराम पट्टी पहुंची। यहां राजू ठेकेदार का निर्माणाधीन मकान गिरा दिया और अन्य निर्माणों को तोड़ने हनुमान नगर की ओर टीम चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है तभी छावनी परिषद के सभासद वीरेन्द्र सिंह, किसान नेता छीतर सिंह, राजू ठेकेदार और 100 से अधिक लोगों ने छावनी परिषद की टीम पर पथराव कर दिया और टीम को दौड़ा दिया। हमलावरों ने छावनी परिषद के सरकारी मिनी ट्रक और किराए पर ले जाई गई जेसीबी में तोड़फोड़ कर डाली। हमलावर जेसीबी की बैटरी ले गए। पथराव में कर्मचारी जतिन, कॉल्विन, राजपाल और दिलीप घायल हो गए।

 सूचना पर छावनी परिषद के सीईओ कौशल गौतम, प्रभारी स्टेशन कमांडर व छावनी परिषद के अध्यक्ष ब्रिगेडियर आरएस वशिष्ठ व हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावरों को खदेड़ा। मामले में छावनी परिषद के सीईओ कौशल गौतम ने हाईवे थाने में सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी वाहन तोड़ने और पथराव कर कर्मचारियों को घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 



राजाराम पट्टी और हनुमान नगर का इलाका छावनी परिषद क्षेत्र में है। पोखर वाली जमीन एमवीडीए, रक्षा संपदा और कुछ प्राइवेट जमीन है। कुछ जमीन पर मामला कोर्ट में विचाराधीन है। छावनी परिषद की टीम बिना नक्शा पास कराए हो रहे निर्माण को धारा 235 के तहत तोड़ने गई थी। टीम पर सभासद वीरेन्द्र सिंह, छीतर सिंह और राजू ठेकेदार सहित 100 से अधिक लोगाें ने हमला कर दिया। मामले में कार्रवाई की जा रही है। 
- कौशल गौतम 
सीईओ छावनी परिषद, मथुरा 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed