फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   anganbadi workers cought fake labour officer

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने दबोचा फर्जी श्रम अधिकारी

Fri, 19 Jun 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 19 Jun 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
anganbadi workers cought fake labour officer
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और महिलाओं को रोजगार दिलाने व परिवार कल्याण योजना में रुपये दिलवाने के बहाने वसूली करने वाले व्यक्ति को कार्यकत्रियों ने दबोच लिया। यह व्यक्ति खुद को श्रम अधिकारी बताकर वसूली करता था। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने उसे पकड़कर हाईवे पुलिस को सौंप दिया है। दो कार्यकत्रियों ने फर्जी श्रम अधिकारी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


थाना हाईवे क्षेत्र के पालीखेड़ा और गिरधरपुर की आंगनबाड़ी कार्यकत्री मनीषा और कौशल्या ने तहसील दिवस में शिकायत की थी कि कुछ लोग श्रम अधिकारी के नाम पर वसूली कर रहे हैं। मामले की जानकारी श्रम अधिकारी डीएस दीक्षित हुई तो उन्होंने उस व्यक्ति को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। गुरुवार शाम को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने खुद को श्रम अधिकारी बताने वाले धर्मेंद्र पुत्र पोहप सिंह हाल निवासी दामोदरपुरा और मूल निवासी झांसी को रुपये देने के बहाने बुलाया।
विज्ञापन


इस दौरान कार्यकत्रियों ने उस व्यक्ति को दबोच लिया और श्रम अधिकारियों को सूचना दी। इस पर श्रम अधिकारी डीएस दीक्षित, सहायक श्रम अधिकारी रविंदर सिंह व अन्य मौके पर पहुंचे। सभी ने धर्मेंद्र की जमकर पिटाई की और हाईवे पुलिस को सौंप दिया। मामले में मनीषा और कौशल्या ने बच्चों के लिए बाल पोषाहार दिलवाने और अन्य सरकारी लाभ दिलाने के लिए रुपये वसूलने की तहरीर हाईवे पुलिस को दी है। बताया गया है कि आरोपी धर्मेंद्र की पत्नी सेना की आवा कैंटीन में ब्यूटी पार्लर संचालित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की शिकायत पर फर्जी श्रम अधिकारी बने धर्मेंद्र नाम के व्यक्ति को पकड़ा है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। उसके साथी कुछ लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं। उन्हें गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
शैलेष कुमार पांडेय
एसपी सिटी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed