फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   alligation on palikadhyaksh

पालिकाध्यक्ष पर चौथ मांगने, मारपीट का आरोप

Fri, 03 Mar 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 03 Mar 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
alligation on palikadhyaksh
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
पद्मश्री स्वर्गीय हरगोविंद महाराज के पुत्र रासाचार्य स्वामी अवधेश शर्मा ने वृंदावन पालिकाध्यक्ष और उनके सहयोगी पर स्कूल का निर्माण कार्य रुकवाते हुए 25 लाख रुपये की चौथ मांगने, धमकी देने का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इधर, पालिकाध्यक्ष ने रासाचार्य पर घर में घुसकर गाली गलौज करते, धमकी देने का आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


रासचार्य स्वामी अवधेश शर्मा का आरोप है कि उनकी पत्नी मीरा शर्मा नगर पालिका की भूमि पर बने मां श्याम बाल शिक्षण संस्थान विद्यालय का संचालन 1972 से कर रही हैं। यह भूमि पालिका द्वारा एक अनुबंध के तहत दी गई थी। विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए कुछ हिस्से में निर्माण कार्य कराया जा रहा था जिसे पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने यह कहते हुए रुकवा दिया है कि नव निर्माण से पहले मुझे 25 लाख रुपये दो। पालिकाध्यक्ष के सहयोगी सुनील निषाद पर धमकाने का आरोप है।
विज्ञापन


बात न मानने पर गत दिनों पालिका प्रशासन ने गोविंद विहार आश्रम पर गंदगी फैलाने का आरोप लगाते हुए 50,000 रुपये का जुर्माना लगा दिया।  इस संबंध में वह, उनकी पत्नी और बेटा पालिकाध्यक्ष के श्याम वाटिका स्थित आवास पर वार्ता करने पहुंचे तो पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने उनके और बेटे के साथ गाली गलौज, मारपीट की, पत्नी मीरा के साथ भी अभद्रता और अश्लील हरकत की, जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम और सुनील निषाद पर चौथ वसूली के साथ साथ गाली गलौज और जान से करने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम की ओर से भी अवधेश शर्मा, उनकी पत्नी मीरा और अनुज गोविंद के खिलाफ घर में घुसकर गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार शाम मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि दोनों ओर से मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पालिकाध्यक्ष के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed