{"_id":"d57aaf2ab5aaaffe1633dcdc87701e68","slug":"again-panchayat-in-village-hathiya-of-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथिया में आज फिर पंचायत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाथिया में आज फिर पंचायत
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 03 Mar 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बरसाना के गांव हाथिया में गोकशी की घटना को लेकर चल रही पंचायत में फायरिंग की घटना के बाद पीएसी और पुलिस की कोबरा टीम गांव में साथ साथ गश्त कर रही हैं। सोमवार शाम को एसडीएम छाता, एसपी देहात और सीओ छाता ने गांव के दोनों पक्षों में सुलह के प्रयास किए। इसके बाद मंगलवार को फिर से पंचायत का फैसला किया गया है। रविवार को हुई फायरिंग और मारपीट को लेकर अब तक दोनों पक्षों के 25 लोग नामजद हो चुके हैं।
रविवार की शाम को हाथिया में गोकशी के विरोध में युवक की पिटाई के बाद पंचायत में दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गई थी। इस दौरान दो समुदायों के बीच करीब 40-50 राउंड फायर किए गए। एक युवक को छर्रे लगे। घटना स्थल पर पहुंची एसएसपी मंजिल सैनी ने गांव में एक प्लाटून पीएसी, कोबरा मोबाइल टीम सहित पांच थानों की पुलिस गांव में तैनात कर दी है।
एसपी देहात अजय कुमार और सीओ छाता अतुल श्रीवास्तव गांव में कैंप कर रहे हैं। सोमवार को एसडीएम छाता सुरेंद्र सिंह के साथ इन दोनों अधिकारियों ने गांव में दोनों पक्षों के लोगों से चर्चा की । इसके बाद तय हुआ कि मंगलवार को पंचायत कर गोकशी पर प्रतिबंध को लेकर नियम बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
जिसमें गोकशी में शामिल लोगों पर आर्थिक दंड और गोकशी की सूचना देने वालों को ईनाम पर चर्चा होगी। इधर रविवार को हुए मामले में हाथिया निवासी भरती ने काला उर्फ इकबाल पुत्र हनीफ सहित 18 लोगों को नामजद किया है। कल्लू की ओर से दुर्गपाल सहित सात लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सोमवार को दो घायलों के जिला अस्पताल में इलाज के दौरान भी सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात रहा।
गांव में पीएसी के साथ कोबरा टीम गश्त कर रही है। साथ ही पांच थानों की पुलिस, सीओ छाता और एसपी देहात गांव की स्थिति पर नजर रखे हैं। गांव में पूरे तौर पर शांति है। घटना के बाद एक दर्जन खोखा कारतूस मिले हैं। कुछ कंट्री मेड रीफिलिंग के लग रहे हैं।
मंजिल सैनी
एसएसपी मथुरा