{"_id":"57a781bd4f1c1b8f3a2ba579","slug":"after-a-call-police-made-search-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम की सूचना से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बम की सूचना से सनसनी
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 08 Aug 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
चेकिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस कंट्रोल रूम को किसी ने फोन करके सूचना दी कि मथुरा बस अड्डा और गोवर्धन चौराहे पर बम रखा है। रविवार शाम को मिली इस सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस के आला अधिकारी फोर्स के साथ दौड़ पड़े। बस अड्डा और गोवर्धन चौराहे पर चेकिंग की गई।
आसपास की दुकानों और मकानों को भी चेक किया गया। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता पहुंच गया था। देर शाम तक शहर में आपरेशन सर्च चलता रहा मगर कहीं कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
सुरक्षा के लिहाज से अतिसंवेदनशील श्रेणी में आने वाले मथुरा शहर में शाम को छह बजे से देर शाम तक सनसनी मची रही। कंट्रोल रूम पर पहुंची एक कॉल के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी दौड़ पड़े।
विज्ञापन
फोन करने वाले ने नया बस स्टैंड पर बम होने की सूचना दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस ने दोनों बस स्टैंड खंगाले। बस अड्डों पर खड़ी बसों को भी चेक किया गया। गोवर्धन चौराहे पर भी सभी बसों को चेक किया गया। जो दोपहिया वाहन खड़े थे उन्हें भी बम डिस्पोजल दस्ते ने चेक किया। हालांकि सूचना में तो कहीं कोई दम नहीं निकला लेकिन एहतियातन शहर भर में सर्च कराई गई।
मथुरा में अलर्ट, कई प्वाइंट पर फोर्स तैनात
भले ही पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई सूचना में कोई दम नहीं निकला लेकिन पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है। कई प्वाइंट पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को लगा दिया गया है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सिनेमाहाल और सार्वजनिक स्थानों पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि खुफिया एजेंसियों को भी चौकस किया गया है। सभी होटल और धर्मशालाओं को चेक किया जा रहा है।
मोबाइल से की गई थी कंट्रोल रूम को कॉल
कंट्रोल रूम को बस स्टैंड और गोवर्धन चौराहे पर बम होने की जो सूचना दी गई थी वह मोबाइल फोन से दी गई थी। शाम को छह बजे फोन आया था। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर तलाश शुरू कर दी है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि फोन करने वाले ने बम रखे होने की सूचना दी थी। सूचना के तत्काल बाद चौकसी बढ़ा दी गई।