Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   139 chalan

Charkhi Dadri News: 139 वाहनों की जांच कर 6 के चालान काटे, 3 संदिग्धों से पूछताछ की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
139 chalan
वाहनों की जांच करते हुए पुलिसकर्मी। विज्ञप्ति
- 12 सदस्यीय पुलिस टीम ने टॉर्च और मेटल डिटेक्टर से की वाहनों की तलाशी, आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाया अभियान
विज्ञापन

-लोहारू चौक पर देर रात पुलिस का विशेष सर्च अभियान,
फोटो 17

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। अपराधों पर अंकुश लगाने और असामाजिक तत्वों व नशा तस्करों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए दादरी पुलिस ने 24 और 25 नवंबर की मध्यरात्रि लोहारू चौक पर विशेष सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने 139 वाहनों की जांच की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 6 वाहनों के चालान किए गए, जबकि संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते मिले तीन लोगों से पूछताछ की गई।
अभियान डीएसपी धीरज कुमार के नेतृत्व और इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह की देखरेख में चलाया गया। इसके लिए 12 सदस्यीय पुलिस टीम तैनात की गई थी। पुलिसकर्मियों ने नाकाबंदी कर छोटे-बड़े सभी वाहनों को रुकवाकर उनकी जांच की। इस दौरान टॉर्च और मेटल डिटेक्टर की मदद से वाहनों की डिक्की, सीटों के नीचे और अन्य संभावित स्थानों की बारीकी से तलाशी ली गई, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध सामान का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने अभियान के दौरान कुल 139 वाहनों की जांच की। नियमों की अनदेखी करने वाले 6 वाहन चालकों के चालान किए गए। वहीं, देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे तीन व्यक्तियों को रोककर उनसे पूछताछ की गई। पुलिस ने मौके पर ही उनकी पहचान और आपराधिक पृष्ठभूमि से संबंधित जानकारी का सत्यापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि रात के समय सफर करते हुए वाहन की आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस और वैध पहचान पत्र साथ रखें। निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं और पुलिस की नाकाबंदी के दौरान जांच में सहयोग करें। इसके अलावा कहीं भी संदिग्ध वाहन या गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत डायल-112 पर सूचना देने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed