फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   acid attack in mathura

शादी से इंकार पर युवती, मां और बहन पर फेंका तेजाब

Sat, 16 Jul 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 16 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
acid attack in mathura
ऐसिड अटैक - फोटो : DEMO Pics
रोंगटे खड़े कर देने वाली एसिड अटैक की यह वारदात गोविंद नगर क्षेत्र में गुरुवार की देर रात को हुई। एक सिरफिरे ने युवती के परिजनों के शादी से इंकार करने पर छत पर सो रही युवती पर तेजाब फेंक दिया। मां और बहन जब बचाव को दौड़ीं तो उन पर भी तेजाब फेंक दिया गया। तीनों बुरी तरह से झुलस गई हैं। 
विज्ञापन


गोविंद नगर क्षेत्र निवासी इरशाद अपने पड़ोस की युवती से इकतरफा प्यार करता था। कई दफा परिवार वालों ने उसे समझाने की कोशिश भी की लेकिन वह बाज नहीं आया। इरशाद लगातार युवती से शादी के लिए दबाव बना रहा था। पिछले महीने वह शादी का प्रस्ताव लेकर भी पहुंच गया था जिस पर घर वालों ने साफ इंकार कर दिया। इसके बाद भी वह माना नहीं और परिजनों को धमकाता रहा। घर वालों ने 11 जुलाई को युवती की शादी राजस्थान के धौलपुर जिले में तय कर दी थी। दो महीने बाद शादी थी। इसके बाद से इरशाद युवती के परिजनों को लगातार धमका रहा था। 
विज्ञापन


गुरुवार की रात को करीब डेढ़ बजे इरशाद तेजाब की शीशी लेकर युवती के मकान की छत पर चढ़ गया। छत पर युवती, उसकी मां, बहन और भाई चादर ओढ़कर सोए हुए थे। उसने युवती को पहचानने के लिए चादर हटाई। पीड़िता के परिवारीजनों के अनुसार युवती जाग गई, वह इरशाद के सामने गिड़गिड़ाई लेकिन उसने तेजाब डाल दिया। मां और बहन बचाव को दौड़ीं तो उन पर भी तेजाब डाल दिया। तीनों गंभीर रूप से झुलस गईं। भाई ने विरोध किया तो इरशाद ने उसे छत से धक्का दे दिया। इससे भाई के पैर में चोट आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो वो भाग गया। सूचना पर गोविंद नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई और तेजाब से झुलसी मां, दोनों बेटियों को जिला अस्पताल लेकर आई। मां और युवती की हालत गंभीर होने पर दोनों को आगरा एसएन मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। पुलिस ने दबिश देकर इरशाद को गिरफ्तार कर लिया है। युवती के पिता ने थाना गोविंद नगर क्षेत्र में इरशाद, इरशाद की मां सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।



होगी कड़ी कार्रवाई, तामील होगी एनएसए
एसिड अटैक के मामले में एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने कहा है कि महिला संबंधी अपराध और उसमें भी एसिड अटैक गंभीर अपराध है। इसमें आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दायरे में आया तो एनएसए तक की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed