फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   accused of shootout at highway has been arrested

मावी गैंग पहले भी भरतपुर में करता रहा सरेंडर

Thu, 22 Jan 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 22 Jan 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
accused of shootout at highway has been arrested
जनपद की सीमा से सटा राजस्थान राज्य का भरतपुर जिला मथुरा के बदमाशों के लिए मुफीद साबित हो रहा है। दूसरा राज्य और मथुरा से सटा होने के कारण पहले भी अपराध के बाद बदमाश यहां सरेंडर करते रहे हैं।
विज्ञापन


चार साल पहले वृंदावन के मुकुट व्यवसायी की वृंदावन में गोली मारकर हत्या की दी गई थी। इसमें ब्रजेश मावी के साथी रहे बबलू गौतम निवासी कृष्णापुरी, संजय अग्रवाल, संजू गौतम निवासी वृंदावन और दीपक वर्मा निवासी बिरला मंदिर मोहन नगर नामजद थे।
विज्ञापन


मामले में मथुरा पुलिस से बचने के लिए बबलू गौतम ने भरतपुर में सेटिंग की और मथुरा गेट पुलिस नेउसे 28 लीटर शराब सहित पकड़कर जेल भेज दिया। इस मामले में बबलू ने चार माह तक जमानत नहीं कराई। इसमें उसकी मदद भरतपुर निवासी बदमाश लारेंस बॉस ने की थी। अब राकेश चौधरी ने भी भरतपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बी वारंट लेगी मथुरा पुलिस
हाईवे पर राजेश टोंटा के हत्या के आरोपी और ब्रजेश मावी के शार्प शूटर रहे राकेश चौधरी क ो मथुरा पुलिस रिमांड पर लेगी। इसके लिए कोर्ट से बी वारंट लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed