फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   accused arrested in acid attack case

गिड़गिड़ाती रही लेकिन उसे रहम नहीं आया

Sat, 16 Jul 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 16 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
accused arrested in acid attack case
इरशाद - फोटो : अमर उजाला
युवती के परिवारीजनों के अनुसार वह इरशाद के आगे हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रही। बार-बार कहती कि वह चला जाए। वह बार-बार शीशी को उसकी तरफ करने लगता था। इरशाद जाग चुकी मां-बहन और भाई को भी धमका रहा था।
विज्ञापन


युवती ने अपने चेहरे को हाथों से छुपा लिया था। इरशाद ने कहा कि ठीक है वह तेजाब नहीं फेंकेगा। लेकिन जैसे ही उसने चेहरे से हाथ हटाया इरशाद ने तेजाब उस पर फेंक दिया। 
विज्ञापन



चादर उठाकर पहचाना चेहरा, फिर डाला तेजाब
छत पर सभी चादर ओढ़े हुए थे। युवती को पहचानने के लिए इरशाद चादर उठाकर चेहरा देखने लगा तो सबसे पहले मां की चादर उठाई। मां जाग गई। इसके बाद उसने बगल में सो रही युवती की चादर उठाई, उसे जगाया। इस बीच बहन भी जाग गई थी। वह उनको लगातार तेजाब डालने की धमकी देता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोस्त के भाई से लाया था तेजाब
पुलिस गिरफ्त में आए इरशाद ने बताया कि वह अपने छोटे भाई के दोस्त अशरफ के यहां से पायल चमकाने का बहाना करके एक शीशी में तेजाब लेकर आया था। उसने कहा था कि वह पायल सफाई का काम करने लगा है। वह शाम को ही तेजाब ले आया था। रात होने का इंतजार किया और मौका देखकर युवती के मकान की छत पर चढ़ गया।

करनी का कोई पछतावा नहीं शातिर इरशाद को
इरशाद को अपनी करनी पर कोई पछतावा नहीं है। थाना गोविंदनगर में जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो बड़ी ही तसल्ली से बोला कि मैं नहीं चाहता था कि तेजाब चेहरे पर ज्यादा पड़े। एक साइड को थोड़ा सा दाग बनाना चाहता था। लेकिन अचानक गुस्सा आया और पूरी शीशी ही फेंक दी।


पूछताछ में इरशाद ने बताया कि उसने प्लान बनाया था। अगर युवती के चेहरे पर तेजाब डालकर निशान बना दूंगा तो उससे कोई शादी नहीं करेगा। बाद में मैं उससे निकाह कर लूंगा। जब उससे पूछा गया कि अगर वह मर जाती तो। बोला, मैं भी अपने आप को समाप्त कर लेता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed