{"_id":"588b9df44f1c1bbd7ecf761c","slug":"a-brick-was-thrown-and-an-elder-woman-was-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर में ईंट लगने से दादी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिर में ईंट लगने से दादी की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sat, 28 Jan 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
bricks thrown
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना मगोर्रा क्षेत्र के नगला जीवन में सिर में ईंट लगने से वृद्धा की मौत हो गई। नाती घायल हो गया। आरोप है कि पड़ोस में रह रहे उनके परिवार के लोगों ने ही उन पर पथराव किया था। मामले में चार लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस के अनुसार मामला जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद का है।
घटना 25 जनवरी की है। नगला जीवन निवासी शरबती देवी पत्नी अमर सिंह अपने परिवार के साथ आंगन में अलाव जलाकर बैठी हुई थीं। इसी बीच उनके एक ईंट आकर लगी। सिर में ईंट लगने से वो गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाहर से फेंकी गई दूसरी ईंट उनके नाती विनोद को लगी। गंभीर घायल अवस्था में दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां शरबती देवी ने गुरुवार की रात दम तोड़ दिया।
मामले में घायल नाती की तहरीर पर परिवार के ही लेखराज, पवन, अमित और हरिओम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह ने बताया कि आरोपी भी उसी परिवार के हैं। मामले के पीछे जमीन के बंटवारे को लेकर झगड़ा बताया जा रहा है।