{"_id":"5915ff254f1c1ba74a852086","slug":"43-5000-baap-ne-betee-ko-maar-daala-bete-ka-suraag-nahin-father-killed-daughter-son-does-not-clue","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाप ने बेटी को मार डाला, बेटे का सुराग नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाप ने बेटी को मार डाला, बेटे का सुराग नहीं
मथुरा
Updated Fri, 12 May 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
किलर
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ साल के गजेंद्र की बात सच निकली। उसकी छोटी बहन पांच वर्षीय लक्ष्मी की हत्या कर दी गई है। शुक्रवार को बरसाना थाने पहुंची मां और परिवार के दूसरे लोगों ने फोटो, कपड़े देखकर उसकी शिनाख्त कर ली है। लक्ष्मी का शव 12 अप्रैल को आजनौंख में एक कुंए में मिला था। पुलिस ने शव को अज्ञात मानते हुए अंतिम संस्कार करा दिया था। अब पुलिस भरत
की तलाश में है। गजेंद्र कह रहा है कि उसके पिता ने भरत और लक्ष्मी को मारकर कुएं में फेंक दिया था। राजस्थान के गांव राधानगरी निवासी सुरेंद्र का आठ साल के पुत्र गजेंद्र ने 10 मई को एसपी देहात अरुण कुमार सिंह को बताया था कि पिता सुरेंद्र ने उसके छोटे भाई भरत (7 साल) और लक्ष्मी (5 साल) को मारकर कुएं में फेंक दिया है। पिता उसे भी मारना चाहता है।
उस वक्त पुलिस ने गजेंद्र की बात को हल्के में लिया था। सुरेंद्र की पत्नी फूलवती, ताऊ महेंद्र सिंह एवं फूफा मोहन सिंह लापता लक्ष्मी और भरत की तलाश में लगे रहे। बरसाना में एक बच्ची का शव मिलने की जानकारी हुई तो परिवार वाले शुक्रवार को बरसाना थाने पहुंचे। बच्ची का फोटो और कपड़ों से उसकी पहचान लक्ष्मी के रूप में की। परिवार वालों का आरोप है कि
विज्ञापन
लक्ष्मी की हत्या सुरेंद्र ने ही की है। अब परिवार वाले भरत की तलाश में लगे हैं। आशंका कि भरत की भी हत्या कर दी गई है। बरसाना के इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह ने बताया कि बच्ची की शिनाख्त हो गई है। बच्ची कीमां फूलवती की तहरीर पर पुलिस ने सुरेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।