फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   23 injoured during accidents at expressway

एक्सप्रेसवे पर तीन हादसे, 23 घायल

Tue, 24 Jan 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 24 Jan 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
23 injoured during accidents at expressway
expressway in india - फोटो : Wikipedia
यमुना एक्सप्रेसवे पर तीन हादसों में 23 लोग घायल हो गए। इनमें आठ की हालत गंभीर बताई गई है। सोमवार सुबह प्राइवेट बस यूपी 83 एटी 0005 आगरा से नोएडा की ओर जा रही थी। जमुनापार क्षेत्र में माइल स्टोन-107 के समीप चालक को झपकी आने से अनियंत्रित बस आगे जा रहे ट्रक यूपी 16 डीटी 7779 से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे में बस सवार रामबाबू और बलराज सोनी निवासी गांव अहिरवा थाना चकेरी (कानपुर), नवीन कुमार और प्रमोद निवासी उरई, हेमंत कुमार निवासी असोधर (फतेहपुर), उदयवीर निवासी भदेही (जालौन), आनंदमोहन पांडेय निवासी कानपुर, जान मोहम्मद और मंजे कुमार निवासी दिल्ली समेत 18 यात्री घायल हो गए। 
विज्ञापन


चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने घायल यात्रियों को बाहर निकालने के बाद उपचार के लिए अस्पतालों में भेज दिया। घायलों में आठ यात्रियों की हालत गंभीर बताई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा हादसा रविवार रात थाना जमुनापार क्षेत्र में माइल स्टोन-107 के समीप हुआ। नोएडा की ओर जा रही सेंट्रो कार यूपी 13 के 2092 किसी वाहन से टकराकर पलट गई। उसमें सवार देशराज निवासी खुर्जा (बुलंदशहर), जगदीश, जगवीर और पुनीत निवासी संगरूर (पंजाब) घायल हो गए। तीसरा हादसा थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन-73 के समीप हुआ। रविवार रात आगरा से नोएडा की ओर जा रही बाइक डीएल 1 एसजेड 4453 रैलिंग से टकरा गई। कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed