{"_id":"58de6d4f4f1c1b7b7563e42a","slug":"195-liqueur-shop-closed-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"195 शराब की दुकानों पर लटक गए ताले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
195 शराब की दुकानों पर लटक गए ताले
अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 31 Mar 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य मार्ग पर मदिरा की दुकानें शनिवार से नजर नहीं आएंगी। शुक्रवार की रात 11 बजे से 195 दुकानों को बंद करा दिया गया। आबकारी विभाग ने शुक्रवार की सुबह ही दुकानें बंद करने के लिए दुकान स्वामियों को आदेश जारी कर दिया था।
कोटवन से लेकर रैपुराजाट तक 90 किमी नेशनल हाईवे पर मदिरा की 140 दुकानें हैं। इसके अलावा राज्य मार्ग 33/80 जाजमपट्टी से होता हुआ धौलीप्याऊ, राया, सोनई होकर गुजरता है। इस पर मदिरा की 55 दुकानें हैं।
सुप्रीम कोर्ट के नेशनल हाईवे और राज्य मार्ग से मदिरा की दुकानें हटाने के निर्देश पर आबकारी विभाग मुस्तैद दिखा। शुक्रवार को सहायक आबकारी आयुक्त चंद्रशेखर ने इन दुकान स्वामियों को सख्त लहजे में कहा कि रात 11 बजे से कोई दुकान नहीं खुलनी चाहिए।
विज्ञापन
सहायक आबकारी आयुक्त ने बताया कि नेशनल हाईवे से 500 मीटर हटकर मदिरा की दुकान खोली जाएगी। राज्य मार्ग पर भी ऐसा ही पालन कराया जाएगा। सहायक आबकारी आयुक्त ने बताया कि मदिरा की दुकानें शुक्रवार की रात 11 बजे से बंद मिलेंगी।