{"_id":"a4cf5f635f017be0b8d1fdc835acee29","slug":"12-lakh-looted-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता के मकान से तड़के 12 लाख की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधिवक्ता के मकान से तड़के 12 लाख की चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 04 Feb 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बंगाली घाट इलाके में एक अधिवक्ता के मकान से चोर 12 लाख से अधिक के जेवर और नकदी ले गए। चौकी से मात्र 100 मीटर दूरी पर हुई घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है।
स्वामी नारायण मंदिर के सामने अधिवक्ता नरेश चतुर्वेदी का आवास और गेस्ट हाउस है। नरेश चतुर्वेदी की पत्नी सुनंदा इन दिनों बहन के यहां कोटा गई हुई हैं। नरेश चतुर्वेदी मंगलवार को तड़के पांच बजे यमुनापार स्थित गोशाला में दूध लेने चले गए थे।
छह बजे लौट कर आए तो ऊपर दूसरी मंजिल के कमरे क ा सामान बिखरा पड़ा था। नरेश चतुर्वेदी ने बताया कि अलमारी बक्से आदि में रखे 40 तोले सोने के जेवरात और 1.75 लाख की नकदी और अन्य सामान गायब मिले। उन्होंने मामले की सूचना बंगाली घाट और कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस ने मौका मुआयना कर दो लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा है।