फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   crime thief temple

पुजारी के हाथ-पैर बांधकर मूर्ति चोरी करने की कोशिश

Mon, 17 Feb 2020 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
crime thief temple
रतन छतरी क्षेत्र में नरसिंह टेकरी मंदिर में चोरी का प्रयास कर ले जाने वाली भगवान राम की मूर्ति को - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन(मथुरा)। धर्मनगरी में सोमवार को चार युवकों ने नरसिंह टेकरी मंदिर से भगवान श्रीराम की मूर्ति चुराने की कोशिश की। इससे पहले उन्होेंने पुजारी के हाथ-पैर बांधकर कमरे में बंद कर दिया था। बाद में शोर मचाने पर वे मूर्ति को रास्ते में ही छोड़ कर भाग गए। इस दौरान चोरों का एक मोबाइल भी मौके से मिला है।
विज्ञापन

रतन छतरी वृंदावन में नरसिंह टेकरी मंदिर में भगवान श्रीराम सहित लक्ष्मण जानकी जी तथा हनुमान जी के विग्रह स्थापित हैं। रविवार की रात यहां पर दो युवक आए उन्होंने यहां पर रह रहे महाराज सुखराम दास बाबा का हवाला देकर मंदिर में रुक गए। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे मंदिर में पुजारी पूरनदास मंदिर में मौजूद थे। तभी उक्त दोनों युवकों के साथ अन्य दो युवक आए उन्होंने बाबा पूरनदास के हाथ-पैर बांध कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन

भगवान राम की मूर्ति को लेकर भागने लगे। इसी दौरान किसी प्रकार से बाबा ने शोर मचा दिया। बाबा की आवाज पर सफाई कर्मियों तथा अन्य ने भी शोर मचाया। शोर सुनकर चोर मूर्ति छोड़कर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस को एक मोबाइल भी बरामद हुआ। बाबा पूरनदास ने बताया कि रविवार को रात में दो युवक रुके थे, परंतु दिन में दो अन्य साथियों के साथ उन्होंने मूर्ति चोरी करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद क्षेत्रीय पार्षद मुन्ना निषाद ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वे मंदिर पहुंचे। पुलिस सच्चाई जानने की कोशिश की जा रही है। वृंदावन कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि घटना की जानकारी की जा रही है। मूर्ति चुराने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed