फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   crime stealing

भागवत वक्ता मृदुल कृष्ण के भाई अतुल कृष्ण चोरी के आरोप में फंसे

Sun, 12 Jan 2020 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
crime  stealing
वृंदावन । वृंदावन के प्रमुख मंदिरों के सेवायत और भागवत वक्ता मृदुल कृष्ण गोस्वामी के भाई अतुल कृष्ण चोरी के आरोप में फंस गए हैं। अतुल कृष्ण पर घर से कीमती सामान चोरी कर लेने का आरोप उनकी भाभी वंदना गोस्वामी पत्नी मृदुल कृष्ण गोस्वामी ने लगाया है। कोतवाली वृंदावन में इसकी रिपोर्ट दर्ज हुई है। घटना 16 नवंबर 2019 की है।
विज्ञापन

बांकेबिहारी पुलिस चौकी अंतर्गत बिहारीपुरा मोहल्ला में भागवत प्रवक्ता मृदुल कृष्ण गोस्वामी की पत्नी वंदना गोस्वामी ने अपने देवर अतुल कृष्ण गोस्वामी पर कीमती सामान चोरी करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार बिहारीपुरा निवासी वंदना गोस्वामी ने कहा है कि घर में रखे कीमती सामान को उनके देवर अतुल कृष्ण द्वारा चोरी कर लिया है। उनके कमरे में काफी कीमती सामान रखा हुआ था। जब उन्होंने वहां देखा तो उनका सामान वहां से गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि अतुल कृष्ण गोस्वामी ने उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार एवं असत्य बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed