फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   crime,police,Narcotics Bureau

मादक पदार्थ तस्करों की संपत्ति की जांच के लिए आई एनसीबी लखनऊ की टीम

Fri, 05 Feb 2021 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
crime,police,Narcotics Bureau
कोसीकलां। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) लखनऊ की टीम ने चार गांवों में दबिश दी। जेल में बंद आरोपियों द्वारा मादक पदार्थ बेचने के दौरान कितनी संपत्ति अर्जित की गई, टीम इसका आंकलन करने के लिए पिछले दो दिन से डेरा डाले है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह एनसीबी लखनऊ की टीम ने थाना में आमद दर्ज कराकर सहयोग मांगा। पुलिस को साथ लेकर टीम ने गांव खरोट, फालैन में दबिश दी, इसके बाद शुक्रवार को टीम ने हुलवाना, लालपुर में दबिश दी। बताया जाता है कि टीम के साथ आए एक्सपर्ट आंकलन कर रहे हैं कि जेल में बंद स्थानीय चार आरोपियों ने मादक पदार्थ बेचने के दौरान कितनी संपत्ति अर्जित की। टीम ने तहसील अभिलेखों को खंगाला है, खबर लिखे जाने तक टीम कोसी में ही डेरा डाले थी। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार ने बताया कि एनसीबी टीम ने पकड़े गए चार आरोपियों के घरों पर जाकर उनके द्वारा अर्जित की गई संपत्ति की जांच की है। एनसीबी अधिकारी प्रवीन सिंह ने बताया कि गांव में जांच पूरी हो चुकी है, तहसील अभिलेखों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed