{"_id":"5fe8d4e78ebc3e3fb15daef2","slug":"crime-mathura-news-agr4738610165","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट में नाकाम बाइक सवारों ने सराफ को मारी दो गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट में नाकाम बाइक सवारों ने सराफ को मारी दो गोली, हालत गंभीर
विज्ञापन
एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। शहर में सरेशाम लूट में नाकाम होने पर बाइक सवारों ने सराफ को गोली मार दी। खून से लथपथ सराफ को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस लुटेरों को पकड़ने में नाकाम रही।
प्रोफेसर कॉलोनी निवासी मोहन सोनी (47) पुत्र गोपीचंद की बीएसए कॉलेज रोड पर दीप ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। रविवार की शाम सात बजे वह दुकान बंदकर बाइक से लौट रहा था। घर से 150 मीटर दूरी पर बाइक सवार लुटेरों ने उसे लूटने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहने पर उसे गोली मार दी। एक गोली सीने पर तो दूसरी गोली गले के पास लगने पर खून से लथपथ सराफ जमीन पर गिर पड़ा।
फायरिंग की आवाज सुनकर जब तक भीड़ उस तरफ आती, तब तक बाइक सवार लुटेरे भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सराफ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी उदय शंकर सिंह, सीओ सिटी वरुण भी पहुंच गए। पूरी जानकारी जुटाकर कोतवाली पुलिस को खुलासे के निर्देश दिए। वहीं सराफ की हालत चिंताजनक देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया। एसपी सिटी ने बताया कि सराफ को दो गोली लगी है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस की खुली सक्रियता की पोल
मथुरा। शहर में सरेशाम वारदात ने पुलिस की सक्रियता की कलई खोलकर रख दी है। अगर कोतवाली पुलिस सतर्क और सजग होती तो सराफ के साथ यह वारदात नहीं होती। खास यह है कि पुलिस की पेट्रोलिंग पर भी सवाल खड़े होते हैं। वारदात से पहले पेट्रोलिंग तो थी नहीं, वारदात के बाद पुलिस की हीलाहवाली का फायदा उठाकर बाइक सवार लुटेरे भाग खड़े हुए। पुलिस ने भी लुटेरों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी करने की जहमत तक नहीं उठाई।
कोतवाली पुलिस के खिलाफ व्यापारियों में उबाल
मथुरा। सरेशाम सराफ को लूटने की कोशिश व गोली मारने की घटना से व्यापारियों में उबाल है। व्यापारियों का कहना है कि यदि रविवार दोपहर बाइक सवार लुटेरों द्वारा व्यक्ति से 30 हजार रूपये लूटकर भागने की वारदात को गंभीरता से लिया गया होता तो यह घटना नहीं होती।
- सराफ से लूट की कोशिश और गोली मारे जाने की घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा। फिलहाल सराफ को आगरा रेफर कर दिया गया। खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। -डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी।