फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   crime

हरियाणा-यूपी में साइबर अपराध को अंजाम देने वाले साबू गैंग के छह सदस्य पकड़े

Sat, 26 Dec 2020 08:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
crime
मथुरा : साइबर सेल ने गिरफ्तार किए साबू गैंग के छह सदस्य। - फोटो : VRINDAVAN
गोवर्धन/मथुरा। साइबर सेल ने गोवर्धन पुलिस की मदद से साबू गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह यूपी और हरियाणा के कई जनपदों के लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर चुका है। इनके कब्जे से 1.56 लाख रूपये, हथियार और पांच मोबाइल बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

गूगल पे, पेटीएम, फोन पे, फेसबुक और अन्य एप के माध्यम से झांसे में लेकर लोगों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साबू गैंग के छह सदस्य साइबर सेल के हत्थे चढ़े हैं। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि साइबर सेल प्रभारी नितिन कसाना और गोवर्धन प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गैंग के पकड़े गए सदस्यों में जाफर निवासी खेड़ा बासौली, कैथवाड़ा (भरतपुर), साबिर, साबू, राहुल और साहबदीन निवासी देवसेरस और हाल निवासी अंगरावली, कामा (भरतपुर) और अकरम निवासी दौलतपुर, गोवर्धन शामिल हैं।
विज्ञापन

डेढ़ करोड़ रुपये की कर चुके हैं ठगी
मथुरा। एसपी देहात श्रीश चंद ने बताया कि साबू गैंग के पकड़े गए छह सदस्य अभी तक डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर चुके हैं। खास यह है कि इन अपराधियों ने प्लॉट, मकान भी बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में रहे शामिल
एसएचओ प्रदीप कुमार, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना, एसआई जतिन पाल, एसआई सोनू भाटी, एसआई सत्यपाल नागर व अन्य पुलिसकर्मी।
इन जिलों में की वारदात
- मथुरा, हाथरस, मुरादाबाद, बुलंदशहर, बल्लभगढ़, फरीदाबाद
ठगी की प्रमुख घटनाएं
- अगस्त में शिवम गुप्ता से वृंदावन 20 हजार
- सितंबर में बांकेबिहारी से गोवर्धन 40 हजार
- दिसंबर में कनिका गुप्ता से फरीदाबाद 14 हजार
- दिसंबर में तेजू, बुलंदशहर से 34 हजार
- दिसंबर में अनुभव यादव, पलवल से 49 हजार
- दिसंबर में श्रवण पाठक, दिल्ली से 17 हजार रुपये
- दिसंबर में ध्रुपद बिहारी, बिहार से तीन हजार रूपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed