{"_id":"5fa2f5848ebc3e9bb80ba22d","slug":"crime-mathura-news-agr466740552","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांद मोहम्मद को दिल्ली और बिहार में तलाश रहीं पुलिस की टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांद मोहम्मद को दिल्ली और बिहार में तलाश रहीं पुलिस की टीमें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। नंदबाबा मंदिर में नमाज अदा करने के आरोपी फैजल खान को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस को चांद मोहम्मद के बिहार में होने की जानकारी मिली है। इसके बाद पुलिस की तीन टीमें दिल्ली और एक टीम बिहार में उसकी तलाश कर रही हैं। इनके दो हिंदू साथियों के लिए भी दिल्ली में दबिश दी जा रही है।
29 अक्तूबर को खुदाई खिदमतगार संस्था से जुड़े फैजल खान, चांद मोहम्मद, नीलेश गुप्ता और आलोक रतन नंदगांव के नंदबाबा मंदिर पहुंचे थे। यहां मंदिर परिसर में फैजल और चांद ने नमाज अदा की और फोटो फेसबुक पर शेयर कर दिए।
इस मामले ने जब तूल पकड़ा तो मंदिर के तीन सेवायतों ने चारों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने फैजल को दिल्ली के शाहीन बाग ओखला से गिरफ्तार कर लिया। जबकि चांद मोहम्मद, आलोक और नीलेश की तलाश की जा रही है। अब तक की जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि आलोक और नीलेश दिल्ली में हैं, जबकि चांद बिहार चला गया है। उसका घर भी बिहार में बताया जा रहा है। एसपी देहात श्रीश चंद्र ने बताया कि तीनों की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगी हैं। चांद के बिहार में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस उसे वहां तलाश कर रही है।
विज्ञापन
चांद के राजनीतिक संबंधों का पता लगा रही पुलिस
मथुरा। बिहार में इन दिनों विधानसभा के चुनाव चल रहे हैं। फैजल खान की सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान सक्रियता सामने आई है। चांद मोहम्मद और फैजल खान साथ रहे हैं। ऐसे में चांद मोहम्मद के बिहार जाने की जानकारी पुलिस को मिल रही है। पुलिस अब चांद के राजनीतिक संबंधों का भी पता लगा रही है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि चांद मोहम्मद का बिहार से संबंध रहने की जानकारी मिली है। इसलिए एक टीम को बिहार भेजा गया है।