{"_id":"5e91effb8ebc3e7692503f9f","slug":"crime-mathura-news-agr4375681128","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध बिक्री के लिए जा रहा गुटखा पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध बिक्री के लिए जा रहा गुटखा पकड़ा
विज्ञापन
गोवर्धन में गाड़ी में पकड़े गुटखा को सीज करते पुलिसकर्मी व खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन (मथुरा)। शासन द्वारा गुटखा की बिक्री पर प्रतिबंध होने के बाद भी लॉकडाउन में 28 हजार रुपये कीमत का गुटखा पकड़ा गया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। वहीं दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
शनिवार की सुबह सूचना मिली कि मथुरा मार्ग पर आवश्यक वस्तुओं के सामान के नाम पर टाटा मैजिक में अवैध सामान आ रहा है। प्रभारी निरीक्षक लोकेश ने मथुरा मार्ग रजबहा के निकट गाड़ी को पकड़ लिया। तलाशी में गाड़ी के अंदर गुटखा भरे कार्टून दिखाई दिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी गजराज सिंह को सूचना दी गई।
इसके बाद प्रतिबंधित सामान बेचने व लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर कार्रवाई हुई है। इसमें गुटखा विक्रेता पंकज पुत्र महेश निवासी बड़ा बाजार, बिहारी गाड़ी मालिक, चालक राकेश व परिचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। गाड़ी व गुटखा को सीज किया गया है।