{"_id":"5e5170938ebc3ebf4801136a","slug":"crime-mathura-news-agr4307247157","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी से भरी बाल्टी में गिरने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी से भरी बाल्टी में गिरने से मासूम की मौत
विज्ञापन
बरसाना (मथुरा)। बरसाना के गांव सहार में शुक्रवार की दोपहर खेलते हुए डेढ़ साल का बेटा पानी से भरी बाल्टी के पास पहुंच गया और सर्फ की थैली को डालते वक्त मासूम मुंह के बल बाल्टी में गिर गया। अन्य बच्चों के शोर मचाने पर आए लोग डॉक्टर के पास ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
थाना बरसाना के गांव सहार निवासी नारायण ठाकुर की पत्नी अपनी सात माह की बेटी कल्पना को लेकर शिवमंदिर में पूजा करने के लिए गई। घर में डेढ़ साल के बेटे सौरभ को पड़ोस के बच्चों के साथ घर पर छोड़ गई। खेलते हुए सौरभ पानी से भरी बाल्टी के पास पहुंच गया। बच्चा सर्फ की थैली को पानी में डालते हुए मुंह के बल गिर गया।
बाल्टी में गिरे मासूम को देखकर बच्चों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर पड़ोस व इसी बीच मां और पिता भी आ गए। आनन-फानन में मासूम को स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने केडी हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।