{"_id":"65f0c3d86d7997c0ca03bfec","slug":"cricketer-kuldeep-yadav-visited-banke-bihari-mathura-news-c-369-1-mt11004-110185-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: क्रिकेटर कुलदीप यादव ने बांकेबिहारी के दर्शन किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: क्रिकेटर कुलदीप यादव ने बांकेबिहारी के दर्शन किए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन(मथुरा)। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑल राउंडर कुलदीप यादव परिवार के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे। यहां आराध्य के दर्शन व पूजन किए। ठाकुरजी से भारतीय टीम की लगातार जीत की कामना भी की।
मंदिर के सेवायत शैलेंद्र गोस्वामी ने क्रिकेटर कुलदीप और उनके साथ आए माता-पिता और बहन को पहले देहरी पूजन कराया। इसके बाद दीपक जलाकर और इत्र चढ़वाकर पूजन कराया। इस दौरान कुलदीप पूरी तरह कृष्ण भक्ति में नजर आए। सेवायत गोस्वामी ने उन्हें प्रसादी पटुका, माला और भोग प्रदान किया।
मास्क लगाकर पहुंचे क्रिकेटर ने जैसे ही आराध्य के दर्शन के लिए मास्क उतारा तो वहां दर्शन कर रहे लोग उन्हें पहचान गए और सेल्फी लेने लगे। वहीं साथ चल रहे पुलिसकर्मी सुरक्षा की दृष्टि से दूरी बनाने का प्रयास करते रहे। क्रिकेटर कुलदीप यादव ने कहा कि उनकी और उनके परिवार की लंबे समय से श्रीबांकेबिहारी में आस्था है। उन्होंने ठाकुरजी से लगातार टीम को सफलता मिलते रहने की कामना की है। उन्होंने होली के अवसर पर बांकेबिहारी के दर्शन मिलना अपना सौभाग्य बताया।