फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cricket tournament in kosikalan

फाइनल में पहुंचा डेविन क्रिकेट क्लब

Fri, 12 Feb 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 12 Feb 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
cricket tournament in kosikalan
31वीं कोसी क्रिकेट आमंत्रण प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में डेविन क्रिकेट क्लब फरीदाबाद ने जय हिंद क्रिकेट क्लब फरीदाबाद को पांच विकेट से हरा दिया। गोल्डन क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में हो रहे इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच शनिवार को खेला जाएगा। 
विज्ञापन


शुक्रवार को हिंदू इंटर कालेज मैदान पर आयोजित मैच में मुख्य अतिथि ब्राह्मण सभा के पूर्व अध्यक्ष पीएल शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। जय हिंद क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। पूरी टीम निर्धारित 25 ओवर में 190 रन बनाकर आउट हो गई।
विज्ञापन


सर्वाधिक 31 रन धर्मेंद्र फागना ने बनाए। डेविन क्रिकेट क्लब की मजबूत गेंदबाजी के सामने जय हिंद क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी ज्यादा देर नहीं टिक सके। प्रवीन ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डेविन क्रिकेट क्लब की टीम ने 24 ओवर चार गेंदों में पांच विकेट के नुकसान पर यह लक्ष्य प्राप्त कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास ने सर्वाधिक 46 और आकाश ने 44 रन की पारी खेली। वीरेंद्र चौधरी एडवोकेट ने ‘मैन ऑफ द मैच’ प्रवीन को दिया। स्कोरिंग नीरज गुर्जर ने और कमेंट्री मोहन मास्टर ने की। अंपायर की भूमिका अप्पू खान, कुलदीप ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed