फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cricket match in mathura

फाइनल में हरीश राघव और आरकेडियन की टीम में होगी टक्कर

Wed, 15 Jan 2020 08:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
cricket match in mathura
मथुरा। गया प्रसाद अरोड़ा की स्मृति में आयोजित जूनियर क्रिकेट लीग के फाइनल में आरकेडियन स्कूल और हरीश राघव पब्लिक स्कूल में 17 जनवरी को टक्कर होगी। दोनों टीमों ने सेमीफाइनल मुकाबले में अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों को हराकर फाइनल में जगह बनाई है।
विज्ञापन

जिला क्रिकेट संघ की ओर से चल रही प्रतियोगिता में पहले सेमीफाइनल में आरकेडियन स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने 20 ओवर में 135 रन बनाए। इसमें सुमित चौधरी ने सर्वाधिक 29 रन, गौरव चौधरी ने 18, शैलेश और रवि ने 13-12 रन का योगदान दिया। रमनलाल स्कूल के गेंदबाज दीपक और सचिन ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में रमनलाल स्कूल की शुरुआत अच्छी नहीं रही।
विज्ञापन

निर्धारित ओवर से पहले 106 रन पर ऑल टीम पवैलियन चली गई। 29 रन से मैच हारने वाली रमनलाल स्कूल के खिलाड़ी सचिन ने सर्वाधिक 66 रन बनाए। आरकेडियन के गेंदबाज शैलेश ने तीन, सुमित, कुणाल, गुलशन और कोमल ने एक-एक विकेट झटका। दूसरे सेमीफाइनल में हरीश राघव ने रियल पब्लिक स्कूल को 56 रन से हराया। हरीश राघव स्कूल की टीम ने मैच में 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 130 रन बनाए। अर्जुन कुशवाहा ने 62 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में रियल पब्लिक स्कूल की टीम 14 ओवर पांच गेंद में 74 रन पर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित यादव के 21 और आकाश ठाकुर 15 रन बना सके। गेंदबाज तिलक सूर्यवंशी ने पांच विकेट और देव ने तीन विकेट लिए। वहीं, अंपायरिंग रितेश शर्मा और अनिल आहूजा ने की। स्कोरर करण शर्मा रहे। इस मौके पर जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष प्रदीप कुलश्रेष्ठ, सचिव कमल चावला, सह सचिव उमेश चौरसिया, संजीव बंसल, मुनीश भार्गव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed