{"_id":"6a358e8f56b5efbf0e05b3d5","slug":"cricket-in-barsana-bpl-take-place-for-first-time-mathura-news-c-412-1-mt21003-9083-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बरसाना में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, पहली बार होगी बीपीएल की टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बरसाना में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, पहली बार होगी बीपीएल की टक्कर
विज्ञापन
बरसाना। राधारानी की नगरी अब भक्ति और संस्कृति के साथ क्रिकेट के रंग में भी रंगने जा रही है। बरसाने के खेल इतिहास में पहली बार बरसाना प्रीमियर लीग का आयोजन होने जा रहा है। पदम फौजी स्पोर्ट्स ग्राउंड पर होने वाले इस आयोजन को लेकर युवाओं में उत्साह है। आयोजकों का कहना है कि लीग का उद्देश्य क्षेत्र की छिपी प्रतिभाओं को मंच देना और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना है।
प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल कराए गए। इसके बाद नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से टीमों का गठन किया गया। अलग-अलग टीम मालिकों ने अपनी रणनीति के अनुसार खिलाड़ियों का चयन किया। प्रतियोगिता में कुल छह टीमें मैदान में उतरेंगी और खिताब के लिए मुकाबला करेंगी।
बरसाना सुपर किंग्स की कमान श्रीकांत मिश्रा को सौंपी गई है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बरसाना की कप्तानी तुषार गौर करेंगे। बरसाना पैंथर्स की जिम्मेदारी अजय राघव को दी गई है। भूतनाथ सुपर जायंट्स के कप्तान कपिल गोस्वामी होंगे, जबकि बरसाना रॉयल्स की अगुवाई जगदीश राघव करेंगे। मोदी मेवरिक्स बरसाना की कमान आकाश श्रोत्रिय संभालेंगे।
विज्ञापन
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे चलकर बरसाना आमंत्रित क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलने का मौका दिया जाएगा। युवाओं का कहना है कि बरसाना में पहली बार इस स्तर का क्रिकेट आयोजन हो रहा है, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को पहचान दिलाने का मौका दिया जा रहा है।