फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   crane collapsed due to strong storm In Mathura Padmashree Ramesh Baba had narrow escape

Mathura: तेज आंधी में भरभराकर गिरी क्रेन, बाल बाल बचे पद्मश्री रमेश बाबा

Sun, 02 Jun 2024 10:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 02 Jun 2024 10:32 PM IST
सार

तेज आंधी में मंदिर निर्माण में लगी क्रेन भरभराकर गिर गई। क्रेन पद्मश्री रमेश बाबा के आवासीय परिसर में गिरी। हादसे में रमेश बाबा बाल बाल बचे। 

विज्ञापन
crane collapsed due to strong storm In Mathura Padmashree Ramesh Baba had narrow escape
Mathura: तेज आंधी में भरभराकर गिरी क्रेन - फोटो : संवाद

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के बरसाना में शनिवार की शाम तेज आंधी आई। इससे मान मंदिर निर्माण में लगी क्रेन भरभराकर गिर गई। यह मंदिर के आवासीय मकान पर गिरी। मंदिर के आवासीय मकान पर क्रेन के गिरने से पद्मश्री रमेश बाबा बाल बाल बच गए। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। वहीं क्षेत्र में आंधी से दर्जनों पेड़ उखड़ गए।

विज्ञापन


शाम 4 बजे बरसाना क्षेत्र में आई तेज आंधी से मान मंदिर के निर्माण में लगी सौ फुट ऊंची क्रेन तेज आंधी में गिर गई। क्रेन मंदिर के नीचे पद्मश्री रमेश बाबा के आवास पर गिरी। गनीमत रही कि आवासीय इलाका क्रेन गिरने टूटकर नहीं गिरा, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। 
विज्ञापन


मंदिर के आवासीय इलाके पर भारी भरकम क्रेन के गिरने से मान मंदिर संस्थान में भगदड़ मच गई। लोग बाबा का हाल चाल लेने के लिए दौड़ पड़े। दूसरी तरफ तेज आंधी ने क्षेत्र के कई इलाकों में दर्जन भर गांवों में दर्जनों पेड़ धराशाई हो गए। वहीं आंधी से 33 केवीए लाइन को कोसी से बंद कर दिया गया। इसके कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed