फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Cow Devotees Across the Country to Launch 'Cow Mother, Nation Mother' Movement

Mathura News: गोभक्त देशभर में चलाएंगे गो माता राष्ट्र माता आंदोलन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Cow Devotees Across the Country to Launch 'Cow Mother, Nation Mother' Movement
वृंदावन। देश को गोहत्या से मुक्त कराने के लिए गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने के लिए राष्ट्रव्यापी आंदोलन का शंखनाद हुआ है। संतों के सानिध्य में गो भक्तों ने नगर परिक्रमा यात्रा निकाली। संतों ने लोगों से आह्वान किया है कि वह राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री से गो हत्या बंदी के लिए केंद्रीय कानून बनाने एवं राष्ट्रमाता घोषित कर गोचर भूमि को मुक्त कराने की मांग करें। संतों ने घोषणा की है कि 27 अप्रैल को देशभर में गो सम्मान दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को नींव करौरी हनुमान मंदिर के समीप से गो भक्तों ने गो सम्मान आह्वान अभियान के जिला प्रभारी ब्रजदास सुनील सिंह के नेतृत्व में परिक्रमा निकाली। सुनील सिंह ने बताया कि देश में गो हत्या बंदी के लिए घर-घर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। 27 अप्रैल को देशभर में सभी तहसीलों में लोग राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देंगे। ज्ञापन में गो हत्या बंदी के लिए सख्त कानून बनाने की मांग करेंगे। इस अवसर पर सुनील सिंह, जुगल दास बाबा, सुखदेव दास, हनुमान दास, भरत गौतम, सोनी ठाकुर, पवन दुबे, विशाल उपाध्याय, गोपाल गौतम, विकास पंडित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed