{"_id":"6835439f7c830f1d0e0b6e1b","slug":"police-got-worried-after-seeing-sp-mp-ramjilal-suman-s-anger-tore-notice-and-threw-it-away-2025-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सपा सांसद रामजीलाल सुमन का गुस्सा देख छूटे पुलिस के पसीने, फाड़ कर फेंक दिया नोटिस, इस बात से थे नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सपा सांसद रामजीलाल सुमन का गुस्सा देख छूटे पुलिस के पसीने, फाड़ कर फेंक दिया नोटिस, इस बात से थे नाराज
Tue, 27 May 2025 02:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 27 May 2025 02:59 PM IST
सार
सपा सांसद रामजीलाल सुमन को पुलिस ने उस समय रोक लिया, जब वे पीड़ित दलित परिवार से मिलने मथुरा जा रहे थे। इसी बात को लेकर सपा सांसद भड़क गए। पुलिस द्वारा दिया गया नोटिस उन्होंने फाड़कर फेंक दिया।
विज्ञापन
सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन और पुलिस के बीच सोमवार को तीखी नोकझोंक हुई। वह पीड़ित दलित परिवार से मिलने मथुरा जा रहे थे। मगर, पुलिस ने घर के बाहर ही बैरियर लगाकर उन्हें रोक लिया। पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर उन्हें रोकने के लिए नोटिस थमाया, जिसे सुमन ने फाड़ कर फेंक दिया।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि मथुरा में एक दलित परिवार की बेटी की शादी में दबंगों ने मारपीट की। वो परिवार दहशत में है। हमें उसे ढांढस बंधाने जाना है। पुलिस और सरकार मेरी सुरक्षा की आड़ में मेरी राजनीतिक गतिविधियां बंद करना चाहती है। हमें खतरा असामाजिक तत्वों से हैं तो पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रही।
ये भी पढ़ें - UP: उच्च शिक्षा मंत्री की पत्नी के नाम से बनाई फर्जी फेसबुक ID, चैटिंग में वो बातें...जानकर रह जाएंगे हैरान
ये भी पढ़ें - UP: उच्च शिक्षा मंत्री की पत्नी के नाम से बनाई फर्जी फेसबुक ID, चैटिंग में वो बातें...जानकर रह जाएंगे हैरान
उन्होंने कहा कि जो लोग हमें धमकियां दे रहे हैं। पुलिस का व्यवहार उनसे दोस्ताना है। जिस तरह पुलिस मनमानी कर रही हैं, क्या हम राजनीति करना छोड़ दें। सुमन ने गुस्से में पुलिस बैरियर तोड़कर आगे जाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें नहीं जाने दिया।
ये भी पढ़ें - STF का खुलासा: नेशनल शूटर, मीडियाकर्मी, असलहा बाबू...फर्जी शस्त्र लाइसेंस से हथियारों की खरीद-फरोख्त का भंडाफोड़
ये भी पढ़ें - STF का खुलासा: नेशनल शूटर, मीडियाकर्मी, असलहा बाबू...फर्जी शस्त्र लाइसेंस से हथियारों की खरीद-फरोख्त का भंडाफोड़
सुबह करीब 11 बजे ही एसीपी छत्ता हेमंत कुमार और एसीपी सुकन्या शर्मा कई थानों का पुलिस फोर्स लेकर संजय प्लेस, एचआईजी फ्लैट स्थित सांसद आवास पहुंच गए थे। सांसद आवास को छावनी में तब्दील कर दिया गया। सांसद ने कहा मैं लिखकर देने को तैयार हूं। मथुरा में मुझे कुछ भी होता तो मैं उसका जिम्मेदार हूं। लेकिन, पुलिस ने सांसद को नहीं जाने दिया। इस दौरान प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव, सलीम शाह, जिलाध्यक्ष मथुरा वीरेंद्र यादव, ऋतु गोयल, गौरव यादव, राजपाल बाबा, नीरजकांत, फैजान, कालीचरण प्रजापति, सुरेश कुशवाह, पूजा गौतम आदि की मौजूदगी रही।