{"_id":"5ff1d9a98ebc3e3fbd5a8342","slug":"court-mathura-news-agr474749794","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में हिंदू आर्मी के दावे पर सुनवाई आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में हिंदू आर्मी के दावे पर सुनवाई आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मामले को लेकर हिंदू आर्मी के दावे पर सोमवार को सुनवाई होगी। सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में हिंदू आर्मी द्वारा पेश किए गए दावे को स्वीकार किए जाने के मुद्दे पर सुनवाई 22 दिसंबर को होनी थी लेकिन उस दिन सुनवाई नहीं हो सकी। जिसके चलते दावे पर सुनवाई सोमवार को होगी।
जानकारी रहे कि इस संबंध में इसी अदालत में 23 दिसंबर को भागवत धर्म संस्था के संस्थापक एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह व अन्य के दावे को स्वीकार कर लिया है। उनके द्वारा विराजमान ठाकुर केशवदेव के भक्त बनकर 1967 में श्रीकृष्ण जन्मस्थान की जमीन को लेकर हुए समझौते की डिक्री को कैंसल करने की मांग की गई है। उनके दावे पर 22 जनवरी को सुनवाई होगी।
15 दिसंबर को हिंदू आर्मी चीफ मनीष यादव ने भगवान श्रीकृष्ण विराजमान का वंशज बनकर अधिवक्ताओं के माध्यम से एक दावा सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में दाखिल किया, जिसमें उन्होंने दायर यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन, शाही ईदगाह मस्जिद के सचिव, श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी तथा श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव को पार्टी बनाया गया है। यह जानकारी देते हुए हिंदू आर्मी चीफ ने बताया कि अब वह सोमवार को अदालत आएंगे।