फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   court has fixed April one for hearing of Shri Krishna Janmabhoomi and Meena Masjid case in Mathura

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-मीना मस्जिद केस: दो बिंदुओं पर चल रही सुनवाई, दलील सुनने के बाद कोर्ट ने तय की अगली तारीख

Tue, 21 Mar 2023 10:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Mar 2023 10:09 PM IST
सार

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि-मीना मस्जिद केस में मंगलवार को कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुना। इसके बाद कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तारीख तय की है। 


 

विज्ञापन
court has fixed April one for hearing of Shri Krishna Janmabhoomi and Meena Masjid case in Mathura
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-मीना मस्जिद केस में कोर्ट ने तय की अगली तारीख - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि से सटी मीना मस्जिद केस के सुनवाई के लिए कोर्ट ने एक अप्रैल की तारीख तय की है। अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने इसे अतिक्रमण बताया है। उन्होंने इसे हटाने की मांग की है। इसको लेकर याचिका दाखिल की है। दायर वाद में सुनवाई के बिंदु पर एक अप्रैल को सुनवाई होगी। 

विज्ञापन

जन्मभूमि के उत्तर की तरफ मौजूद मीना मस्जिद

अदालत में मंगलवार को दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी दलील दीं। मीना मस्जिद श्री कृष्ण जन्मभूमि के उत्तर की तरफ मौजूद है। महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने वाद में कहा है कि मीना मस्जिद श्री कृष्ण जन्मस्थान की जमीन में बनी है। यह अतिक्रमण है। इसे तुरंत ही हटाया जाना चाहिए। 

विज्ञापन

दो बिंदुओं पर अदालत में की जा रही सुनवाई

उनके अधिवक्ता दीपक देवकी नंदन शर्मा ने मौके की अमीन रिपोर्ट मंगाए जाने की मांग की है। जबकि विपक्षी सुन्नी सेंटल वक्फ बोर्ड के अधिवक्ता जीपी निगम ने इसका विरोध किया और आदेश 7 नियम 11 पर बहस की मांग की है। इस बिंदु पर दोनों पक्षों द्वारा अदालत में बहस की जा रही है। अदालत ने सुनवाई के बिंदु पर दोनों पक्षों को एक अप्रैल की तारीख दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed