फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   couple ring ceremony organise in Banke Bihari temple

Vrindavan: बांके बिहारी मंदिर में हुई रिंग सेरेमनी, नजारा देख आश्चर्यचकित हुए भक्त; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Wed, 05 Mar 2025 10:04 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 05 Mar 2025 10:04 PM IST
सार

बांके बिहारी मंदिर की वीआईपी गैलरी में युगल ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई। मंदिर परिसर में माैजूद भक्त ये नजारा देखकर आश्चर्यचकित हो गए।

विज्ञापन
couple ring ceremony organise in Banke Bihari temple
बांके बिहारी मंदिर में हुई रिंग सेरेमनी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मंदिर के एक सेवायत ने एक युगल की रिंग सेरेमनी करवाई, और इसका वीडियो खुद सेवायत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। 
विज्ञापन


युगल मथुरा का ही रहने वाला बताया जा रहा है। वीडियो में देखने को मिला कि सेवायत ने पूरे विधि-विधान से युगल को अंगूठी पहनवाई। यह नजारा भक्तों के लिए आश्चर्यजनक था, क्योंकि अब तक मंदिर में इस तरह के व्यक्तिगत समारोहों का आयोजन कम ही देखा गया है।
विज्ञापन


इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोग इस पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देने लगे। कुछ भक्तों ने इसे भगवान बांकेबिहारी जी की कृपा बताया और कहा कि यह युगल अत्यंत सौभाग्यशाली है, जिन्हें स्वयं ठाकुरजी के दरबार में रिंग सेरेमनी करने का अवसर मिला। वहीं कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि मंदिर में इस तरह की व्यक्तिगत रस्में करवाना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed