फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Cough syrups are being sold without prescriptions at medical stores

Mathura News: मेडिकल स्टोरों पर बिना डॉक्टर के पर्चे के बिक रहे खांसी के सिरप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Cough syrups are being sold without prescriptions at medical stores
मथुरा। मध्य प्रदेश में खांसी के सिरप से 11 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी और निजी चिकित्सकों के लिए गाइडलाइन जारी कर दी। गाइडलाइन जारी होने के बाद सरकारी अस्पतालों में तो खांसी के सिरप मिलना बंद हो गए हैं, लेकिन निजी चिकित्सक खांसी के सिरप लिख रहे हैं। साथ ही मेडिकल स्टोरों पर तो बिना पर्चे के ही खांसी के सिरप धड़ल्ले से बिक रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक का पत्र आने के बाद जिला और महिला अस्पताल में पांच साल से कम आयु वाले बच्चों को खांसी के सिरप देना बंद हो गया है, लेकिन निजी चिकित्सक खांसी में आराम न मिलने पर खांसी का सिरप पिलाने की सलाह अभिभावकों को दे रहे हैं। सरकारी आदेश आने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के औषधि निरीक्षक प्रेम पाठक ने बताया कि खांसी के सिरप के लगातार नमूने लिए जा रहे हैं। रही बात बिना पर्चे पर मेडिकल स्टोर से खांसी सिरप बिक्री की तो इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को बैठक होनी है। इस बैठक में अन्य मुद्दों के साथ निजी चिकित्सकों द्वारा खांसी के सिरप लिखने पर रोक लगाने के निर्देश भी जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राधावल्लभ, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed