फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Corruption Village Heads Officials Sitting on Investigations

Mathura News: प्रधानों पर भ्रष्टाचार की आंच, अफसर दबाए बैठे जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Corruption Village Heads Officials Sitting on Investigations
मथुरा। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के नाम पर भ्रष्टाचार के मामलों में घिरे गांव प्रधानों पर शिकंजा कसने के बजाय, व्यवस्था उन्हें बचाती नजर आ रही है। जिले के 14 प्रधानों के खिलाफ भ्रष्टाचार समेत विभिन्न अनियमितताओं की जांच महीनों से लंबित है। प्रधानों का कार्यकाल पूरा होने को है लेकिन जांच अभी भी अधर में लटकी हुई है।
विज्ञापन

शिकायतों के आधार पर प्रशासन ने 14 प्रधानों के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे। इन पर विकास कार्यों में धांधली, शौचालय निर्माण में फर्जीवाड़ा और मनरेगा के बजट का दुरुपयोग करने जैसे आरोप हैं। जांच एक निश्चित समय सीमा में पूरी हो जाती तो संबंधित प्रधानों के खिलाफ रिकवरी और दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती थी। स्थिति इसके उलट है। प्रधानों का कार्यकाल समाप्ति के करीब होने के बावजूद इन जांचों को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।
विज्ञापन

जांच प्रक्रिया में लापरवाही का आलम यह है कि किसी मामले में जांच की जिम्मेदारी एडीएम (एफआर) के पास है तो किसी की अन्य अधिकारियों सौंपी गई है। आला अधिकारियों द्वारा बार-बार पत्र भेजने के बावजूद जांच रिपोर्ट पूरी कर जमा नहीं की जा रही है। सूत्रों की मानें तो राजनीतिक रसूख के चलते जांच अधिकारी मामले को खींच रहे हैं। इनमें कोई जांच दो साल से चल रही है को किसी को एक साल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed