{"_id":"6891067e176bd14f28064ade","slug":"corridor-opposed-with-radha-krishna-kripa-kataksh-paath-mathura-news-c-369-1-mt11010-133773-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: राधा-कृष्ण कृपा कटाक्ष पाठ के साथ कॉरिडोर का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: राधा-कृष्ण कृपा कटाक्ष पाठ के साथ कॉरिडोर का किया विरोध
विज्ञापन
श्री बांकेबिहारी मंदिर पर श्रीराधाकृष्ण कृपा का पाठ करतीं हुईं महिलाएं ।
वृंदावन। प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर और न्यास के विरुद्ध ब्रजवासियों का आंदोलन लगातार 68वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को जहां एक ओर इस मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय में सुनवाई हो रही थी, वहीं दूसरी ओर बिहारीजी मंदिर के चबूतरे पर ब्रज की महिलाओं ने श्रीराधा-कृष्ण कृपा कटाक्ष पाठ के साथ अपने आराध्य से ब्रज की रक्षा की प्रार्थना की।
महिलाओं ने कहा कि हमारी सरकार तो श्यामा-कुंजबिहारी लाल ही हैं। जो निर्णय वो देंगे, वही हमें स्वीकार होगा। पाठ समाप्ति के बाद महिलाओं ने नारे लगाए कि कॉरिडोर बहाना है, मंदिर का पैसा खाना है। संगठित होकर सभी ने खेरादेवता माता मंदिर पहुंचकर, वहां पूजा अर्चना व परिक्रमा की। इसके बाद वे पुनः बांकेबिहारी मंदिर लौट आईं। इस दौरान रीना गोस्वामी, नीरू गोस्वामी, सुनीता गोस्वामी, रश्मि शर्मा, शिवानी गोस्वामी, नीलम गोस्वामी, रश्मि गोस्वामी समेत अनेक श्रद्धालु महिलाएं शामिल रहीं।